राष्ट्रीयMiG-29 दुर्घटनाग्रस्त : विमान के मिले पुर्जे, लापता पायलट की तलाश तेज

MiG-29 दुर्घटनाग्रस्त : विमान के मिले पुर्जे, लापता पायलट की तलाश तेज

[object Promise]

पणजी, प्रेट्र। दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 के लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश और तेज कर दी गई है। उसकी तलाश में अब नौ युद्धपोतों और 14 विमानों को लगाया गया है। विमान वाहक पोत आइएनएस विक्रमादित्य से गुरुवार को इसने उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

[object Promise]
भारतीय नौसेना ने गोवा तट से दूर अरब सागर में तीन दिन पहले लापता हुए मिग-29 के विमान का कुछ मलबा बरामद किया है। लापता पायलट निशांत सिंह की तलाश के लिए नौ युद्धपोतों और 14 विमानों को लगाया गया है।

वहीं, दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग-29 के विमान के कुछ पुर्जे रविवार को अरब सागर में मिल गए। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के टरबो चार्जर, फ्यूल टैंक सहित कुछ पुर्जे बरामद किए गए हैं। लापता पायलट का पता नहीं चल सका है। पायलट को खोजने के लिए गोवा के तटीय इलाकों के मछुआरों को भी अलर्ट किया गया है। इस खोजी अभियान में नौ युद्धपोतों और 14 विमानों को लगाया गया है।

विमान वाहक पोत आइएनएस विक्रमादित्य से गुरुवार को विमान ने उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एक पायलट मिल चुका है, जबकि दूसरा अब भी लापता है। सभी मौसम में बेहद उपयोगी इस विमान को नौसेना ने अपने बेड़े में शामिल किया है। यह हाल ही में संपन्न हुए मालाबार नौसेना अभ्यास में भी भाग ले चुका है।

MiG-29K रूसी एयरोस्पेस कंपनी मिकोयान (मिग) द्वारा विकसित एक सभी मौसम वाहक-आधारित मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। भारतीय नौसेना ने आईएनएस विक्रमादित्य से संचालित करने के लिए एक दशक पहले रूस से 45 मिग -29 K का एक बेड़ा खरीदा था। आईएनएस विक्रमादित्य मालाबार अभ्यास के दूसरे चरण का हिस्सा था, जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं शामिल थीं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories