राष्ट्रीयरोहित शर्मा के बिना भारतीय टीम का हुआ बंटाधार, हैरान कर देंगे...

रोहित शर्मा के बिना भारतीय टीम का हुआ बंटाधार, हैरान कर देंगे आंकडे

[object Promise]

नई दिल्ली, भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है, जहां दोनों देशों के बीच फिलहाल वनडे सीरीज खेली जा रही है, लेकिन इस वनडे सीरीज को मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है, क्योंकि तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले कंगारू टीम ने अपने नाम कर लिए हैं। बात यहां हार-जीत की नहीं है, बल्कि भारतीय टीम की हार-हार की और हर बार की है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी बात है।

[object Promise]
भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने लगातार दो वनडे मैच हारकर तीन मैचों की सीरीज गंवा दी है। इस मैच में भारत को छठे गेंदबाज के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की भी कमी खली है।

दरअसल, भारतीय टीम ने पिछले सात अंतरराष्ट्रीय मैचों में से एक भी मैच नहीं जीता है। हैरान करने वाली बात ये है कि इन सातों ही मैचों में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। इसे संयोग की बात कहें या फिर रोहित शर्मा के प्रभाव की, ये समझ के परे है। हालांकि, एक बात साफ दिख रही है कि भारतीय टीम रोहित शर्मा के बिना आधी-अधूरी सी टीम लग रही है, क्योंकि टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही है, जिसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ रहा है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित शर्मा आखिरी बार फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरे थे। कीवी टीम के खिलाफ रोहित ने टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें टीम को जीत मिली थी, लेकिन इसके बाद वे चोटिल हो गए और टीम से बाहर हो गए। वहीं, भारत ने रोहित शर्मा के बिना क्रिकेट खेलनी जारी रखी और हैरान करने वाली बात ये रही कि तब से लेकर अब तक भारत एक भी मैच नहीं जीत सका है।

क्यों बाहर हैं रोहित शर्मा?

न्यूजीलैंड दौरे पर चोटिल हुए रोहित शर्मा ने आइपीएल 2020 के जरिए प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की। हालांकि, आइपीएल के 13वें सीजन के दौरान वे फिर से चोटिल हो गए और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई तीनों फॉर्मेट की टीम से बाहर हो गए। बाद में उनको टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया, लेकिन वे चोट से उबरने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी चले गए, जहां उनका आखिरी टेस्ट 11 दिसंबर को होगा। उस दिन पता चलेगा कि वे ऑस्ट्रेलिया जाएंगे या नहीं?

भारत ने लगातार 3 सीरीज और 7 मैच हारे

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारतीय टीम ने लगातार तीन सीरीज में तो हार झेली ही है, साथ ही साथ लगातार सात मैच भी भारत ने हारे हैं, जिनमें 5 वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं। टेस्ट मैच आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थे। यहां तक कि पिछले 9 वनडे मैच सेना देशों में भारत ने बिना रोहित शर्मा के हारे हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories