Shaktiman movie । क्या गंगाधर के किरदार में नजर आएंगे रणवीर सिंह

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक शक्तिमान; जो उस समय केवल बच्चो की नहीं बड़ो के दिलो पर भी राज किया करता था। यह जल्दी ही बड़े पर्दे पर दमाकेदार वापसी करने वाला है। बता दें दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा करी थी। जिसके बाद आए दिन कई एक्टर्स के नाम इस प्रोजक्ट्स से जुड़ते-टूटते सुनाई देते हैं। 

1997 के मशहूर धारावाहिक शक्तिमान की वापसी को लेकर मुकेश खन्ना ने इसी साल फ़रवरी में एलान किया था कि वे अब इस किरदार को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। 

उन्होंने एक पोस्ट में इस फिल्म का टीजर भी दिखाया था। मुकेश खन्ना ने वीडियो के कैप्शन में यह भी लिखा था कि, “मैं लेट हो गया हूं आपको ये बताने में, क्योंकि खबर वायरल हो चुकी है कि हम शक्तिमान फिल्म बना रहे हैं। आगे उन्होंने लिखा फिर भी मेरा ये फ़र्ज़ बनता है कि मैं आपसे कहूं कि जो मैंने वादा किया था, वो पूरा कर दिया है।”

इसी कड़ी में एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर को ‘शक्तिमान’ में सुपरहीरो की भूमिका निभाने की पेशकश की गई है। उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई है। हालांकि जानकारी के अनुसार अभिनेता ने अभी तक इस प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है। दूसरी ओर मेकर्स को भी लगता है कि रणवीर सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ के कैरेक्टर में मैजिक कर सकते हैं।

 

आपको बता दें कि 300 करोड़ बजट की इस फिल्म को स्पाडर मैन के मेकर्स के द्वारा बनाया जाएगा। पर मुकेश खन्ना के द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार फिल्म का डायरेक्शन कोई भारतीय ही करेगा और शक्तिमान की बिल्कुल देसी स्टाइल में वापसी होगी। 

90 के दशक में आया शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। बात रणवीर सिंह की करें तो वो वर्सेटाइल एक्टर है और हर तरह के किरदार को निभाने में पूरी तरह से सक्षम भी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *