Home राष्ट्रीय India Travel : गर्मी की छुट्टियां मनाने एक बार यहां चले गए...

India Travel : गर्मी की छुट्टियां मनाने एक बार यहां चले गए तो कहोगे नहीं जाना वापस

10
0

 

डेस्क। दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत यूपी के कई राज्यों का तापमान इतना चढ़ चुका है कि लोग न बाहर धूप में निकल सकते हैं और न ही घर मे गुजारा हो पा रहा है। बढ़ती गर्मी से बच्चों समेत बड़े भी काफी परेशान नज़र आ रहें हैं। ऐसे में जो लोग सिटीज में है उनका तो और भी बुरा हाल है। इस तपा देने वाली गर्मी में शहरों में रहने वाले हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि वह ऐसी जगहों पर जाए जहां कुछ दिन गर्मियों से बचा जा सके और ठंडे मौसम का भी आनंद लिया जा सके। तो ऐसे में हमने सोचा क्यों न ऐसी जगहों के बारे में आपको बताया जाए तो आपकी ठंडी की सहूलियत को भी पूरा कर देंगी। साथ ही यह जगहें भारत में Summer vacation destinations के लिए बेस्ट ऑप्शन्स में से एक हैं। 

आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में(Best Summer destination in india to visit in budget) 

 

सोलन (Solan)- सोलन यह हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है।  इसे भारत की मशरूम सिटी के नाम से भी पुकारा जाता है। उत्तर की जुलजुलती गर्मियों में भी यहां का तापमान काफी अच्छा और ठंडा रहता है। शहर की गर्मी से बचने के लिए ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

औली (Auli)- Auli एक हिमालयन स्की रिसॉर्ट के साथ ही हिल स्टेशन है।  सर्दियों में यहां पर कई तरह की विंटर और एडवेंचरस एक्टिविटीज होती हैं। ऐसा नहीं है कि आप इस जगह पर सिर्फ सर्दियों में ही जा सकते हैं गर्मियों में भी यहां पर आप आंनद लेने के लिए जा सकते हैं। 

मणिकरण (Manikaran)- मणिकरण सिखों के प्रमुख तीर्थस्थलो में से एक है। यह जगह सिर्फ तीर्थयात्रियों के लिए फेमस नहीं है बल्कि टूरिस्ट्स और ट्रेकर्स भी यहां भारी संख्या में नज़र आतें हैं। गर्मियों में यहां का तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। जो आपको आरामदायक ठंड का अहसास देगा और आप अपने यहां की गर्मी से बचकर बजट में घूम सकेंगे।

मुक्तेश्वर (Mukteshwar)- वैसे तो यहां हिन्दू धर्म को मानने वालों का जमावड़ा लगा ही रहता है।बता दें कि मुक्तेश्वर में दिन के समय आपको गर्मी लग सकती है लेकिन रात के समय मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां पर 350 साल पुराना मुक्तेश्वर धाम मंदिर भी है जहां आप दर्शन के लिए परिवार के साथ आ सकते हैं। अगर आपको गर्मी से राहत के साथ ही मन का सुकून चाहिए तो आप यहां जरूर आएं।

लेह (Leh)- लेह भारत का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स है। वैसे गर्मियों के दौरान यहां का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होता है। नीले आकाश पहाड़ों और झीलों वाला लेह लोगो को अपनी ओर खींच ही लेता है। ऐसे में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ये जगह काफी अच्छी साबित होती है।

साथ ही रात के समय यहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। ऐसे में अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े लेकर जरूर जाएं, क्योंकि यहां के मौसम का कोई भरोसा नहीं होता। 

हर्षिल (Harshil)- गर्मियों के मौसम में हर्षिल विलेज आकर्षण का केंद्र बना रहता है। क्योंकि यहां का तापमान काफी अच्छा रहता है गर्मियों में यह जगह काफी सुहावनी रहती है। यहां जाते समय गर्म कपड़े ले जाना ना भूलें। यहां बहने वाली ठंडी हवाएं आपको अपना दीवाना लेंगी इतना ही आपका वापस लौटने का मन ही नहीं होगा।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।