स्वास्थ्य-जीवनशैलीHow To Use Condom:- सेक्स से पहले जान ले कंडोम के उपयोग...

How To Use Condom:- सेक्स से पहले जान ले कंडोम के उपयोग का सही तरीका

रिलेशनशिप:- सेक्स वैसे तो हमारे जीवन का हिस्सा है और हर कपल अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए सेक्स का सहारा लेता है। सेक्स के संदर्भ में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रिश्ते में रोमांच भरता है और रिश्ते को मजबूती देता है। जब दो पार्टनर सेक्स करते हैं तो उनमें विश्वशनीयता बढ़ती है और उनके बीच भावनात्मक समन्वय स्थापित होता है। लेकिन कई बार सेक्स करते समय लोग प्रोटेक्शन का सही उपयोग नहीं कर पाते और उन्हें अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है। 

सेफ सेक्स के लिए आज के समय मे कंडोम सबसे सस्ता और कारगर उपाय है लेकिन कई बार लोग कंडोम का उपयोग ठीक तरीके से नहीं कर पाते हैं और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं की कंडोम का उपयोग किस प्रकार से किया जाए की वह आपके लिए प्रेग्नेंसी का रिस्क न बने और आप बेहतर तरीके से अपनी सेक्स लाइफ को अनुभव कर सकें।

जाने कैसे होता है कंडोम का सही इस्तेमाल:- 

सबसे पहले खरीदे कंडोम:-

हम जिस देश मे रहते हैं वहाँ आज भी लोग सेक्स पर खुलकर बात नहीं कर पाते और न ही लोग कंडोम को शॉप से खुलकर खरीद पाते हैं। लेकिन आज के समय मे सभी को दुकानदार से खुलकर कंडोम मांग लेना चाहिए और अगर आप कंडोम को खरीदने में झिझकते है तो आप इसके शार्ट नाम का उपयोग कर इसे आसानी से खरीद सकते हैं। जैसे कामासूत्रा को एक KS देना कह सकते हैं। Manforce के लिए MF बोल सकते हैं। इसके अलावा आज के समय मे ऑनलाइन सुविधाएं बढ़ गई है आप कंडोम को अब ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 

कंडोम को रखें सुरक्षित:-

कंडोम के रखरखाव का व्यक्ति को खास खयाल रखना चाहिए और उसे ऐसी जगह पर सुरक्षित रखना चाहिए जहां धूप न आती हो। आप इसे अलमारी बैग, या अपने वॉलेट में नहीं रख सकते हैं इससे कंडोम पर दवाब पड़ता है और वह खराब हो जाता है। इसके अलावा इसे धूप से बचा कर रखना चाहिए क्योंकि धूप लगने से कंडोम की सुरक्षा कम हो जाती है।

कैसे करे सेक्स के दौरान इस्तेमाल:-How To Use Condom :-

कई लोग कंडोम खरीद तो लेते हैं लेकिन उन्हें इसका सही तरीके से उपयोग करना नहीं आता है। वास्तव में कंडोम का इस्तेमाल बिल्कुल आसान है जब आप sex के लिए रेडी हो तो आपको इसे अपने fully erected penis पर लगाना होता है।
इसे लगाने को लेकर सभी के मन मे तरह तरह के सवाल होते हैं कंडोम को लिंग या पेनिस के erection होने के बाद लगाना चाहिए। penis पर condom; पेनिस vagina में enter करने से पहले लगाना है। अच्छा होगा कि आप erection आते ही कंडोम लगा लें वर्ना कई बार जल्दबाजी में कंडोम ठीक से नहीं लग पाता और हड़बड़ी में excitement भी ख़तम हो जाती है।

कंडोम लगाने के स्टेप:-

सबसे पहले आप रैपर को फाड़ लें और कंडोम को हाँथ में पकड़ ले।
कंडोम हाँथ में लेने के बाद जिधर उसकी टिप निकली है उधर आंगुली रखकर उल्टी दिशा में अपनी आंगुली ले जाइए।
इसके बाद एक हाथ से condom की rim को पकडिये और दुसरे हाथ से उसकी टिप को दो उँगलियों के बीच दबाईये।
अब कंडोम को अपने erected penis पर लगाइए और रिम को ऊपर की तरफ घुमाइए।
कंडोम खुलता चला जाएगा और आपके पेनिस पर फिट बैठ जाएगा।
और अब आप vaginal sex के लिए तैयार हैं

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories