स्वास्थ्य-जीवनशैलीमुस्कुराहट के साथ घटाए वजन, एक घण्टे में घटेगी इतनीं कैलोरी ऊर्जा

मुस्कुराहट के साथ घटाए वजन, एक घण्टे में घटेगी इतनीं कैलोरी ऊर्जा

लाइफस्टाइल:- आज की काम काज भरी जिंदगी में लोगो को काम की इतनीं टेंशन रहती है की वह अपनी जिंदगी जीना भूल जाते हैं और उन्हें यह तक नहीं याद रहता है कि वह आखिरी बार कब मुस्कुराए थे और उन्होंने कब खुलकर अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताया था। वही आप नहीं जानते की आपकी हंसी आपके लिए किंतनी फायदेमंद है और अगर आप अपने काम के साथ मुस्कुराते रहते हैं तो आप बड़ी बड़ी बीमारियों को मात दे सकते हैं।

तो आइए जानते हैं हंसने से किन बीमारियों से मिलता है निजात:-

जब हम खुलकर हंसते हैं तो हमारे शरीर से एंडोर्फिन रसायन निकलता है यह ह्रदय को मजबूत बनाता है और इससे हार्ट अटैक की समस्या कम हो जाती है। वैज्ञानिको का कहना है कि जो व्यक्ति ज्यादा हंसता है उसे हार्ट की बीमारी नहीं होती और न उसे हार्ट अटैक की चिंता रहती है। 
जब आप दिन भर खुश रहते हैं और खुलकर मुस्कुराते है तो यह शरीर से कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देता है हमारे शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाता है मुस्कुराने से हमारे शरीर को अधिक मात्रा में आक्सीजन प्राप्त होती है और हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
यदि कोई व्यक्ति हास्य ध्यान योग दिन में करता है तो वह बेहद प्रसन्न रहता है वही यदि वह यह योग रात में करता है तो उसे नींद अच्छी आती है। इस योग को करने से मधुमेह रोग और पीठ दर्द जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।
यदि आप मुस्कुराते रहते हैं तो आपके पास से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है और आपका मस्तिष्क सकारात्मक सोच के तरफ विचरण करता है। हंसने से व्यक्ति का जीवन खुशहाल रहता है। 
रिपोर्ट के अनुसार रोज एक घण्टा हंसने से 400 कैलोरी ऊर्जा की खपत होती है और मोटापे पर कंट्रोल रहता है। आज के समय मे जो महिलाएं और पुरुष योग या एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो वह हास्य क्लब जॉइन करते हैं और हंसकर अपनी कैलोरी खपत करते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories