स्वास्थ्य-जीवनशैलीनेपाल ने चीन की जगह भारत पर भरोसा जताकर, कोविशील्ड को दी...

नेपाल ने चीन की जगह भारत पर भरोसा जताकर, कोविशील्ड को दी मंजूरी

नेपाल ने भारत में निर्मित कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड को उपयोग की मंजूरी दे दी है। इसे ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है और भारतीय सीरम संस्थान ने इसका निर्माण किया है। हाल के दिनों में भारत के साथ संबंधों में आए तनाव और चीन से नजदीकी के बावजूद नेपाल ने चीन की वैक्सीन को अनुमति न देकर भारत की वैक्सीन पर भरोसा जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल की ओर से वैक्सीन की 1.20 करोड़ खुराकों की मांग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्प मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के साथ हुई फोन वार्ता में उन्हें आश्वस्त किया था कि भारत में वैक्सीन तैयार होने के साथ नेपाल के नागरिकों को प्राथमिकता से वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। भारत में कल यानी शनिवार से पूरे देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है।

भारत ने अपने पड़ोसी देशों और अपने सहयोगी देशों को कोविड-19 की वैक्सीन की आपूर्ति करने की योजना तैयार की है। हाल ही में अमेरिका के वरिष्ठ सांसद ब्रैड शरमन ने भी इसे लेकर भारत की सराहना की थी। शरमन ने कहा, ‘भारत दुनिया में सबसे बड़े टीका निर्माता देशों में से एक है। ऐस वक्त में जब समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है तब भारत ने इस महामारी से निपटने में दुनिया की मदद के लिए कदम बढ़ाया है।’

 

उल्लेखनीय है कि नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। वह 16 जनवरी तक यहां रहेंगे और शुक्रवार को नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की छठी बैठक में भाग लेंगे और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories