Tech खबरेंमुकदमा दर्ज किया फेसबुक ने 2 डेवलपर्स पर यूजर्स के डेटा स्क्रैप...

मुकदमा दर्ज किया फेसबुक ने 2 डेवलपर्स पर यूजर्स के डेटा स्क्रैप करने के चलते

[object Promise]

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने अपनी वेबसाइट से यूजर्स के प्रोफाइल और अन्य डेटा को स्क्रैप करने के चलते पुर्तगाल के दो डेवलपर्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। व्यापारिक नाम ‘ओइंक एंड स्टफ’ का इस्तेमाल करते हुए इन अभियुक्तों द्वारा एक ब्राउजर एक्सटेंशन का निर्माण किया गया और इन्हें क्रोम स्टोर पर उपलब्ध कराया गया।

फेसबुक में प्लेटफॉर्म इंफोर्समेंट एंड लिटिगेशन की निदेशक जेसिका रोमेरो ने कहा, “एक गोपनीयता नीति के साथ एक्सटेंशन को इंस्टॉल कर इन्होंने यूजर्स को गुमराह किया है। इस गोपनीयता नीति या प्राइवेसी पॉलिसी में यह दावा किया गया था कि वे किसी भी व्यक्तिगत जानकारियों का संग्रह नहीं करते हैं।”

वेब फॉर इंस्टाग्राम प्लस डीएम, ब्लू मैसेंजर, ईमोजी की-बोर्ड और ग्रीन मैसेंजर जैसे इनके चार एक्सटेंशन दुर्भावनापूर्ण रहे हैं। ये छिपे हुए कंप्यूटर कोड से लैस रहे हैं, जो स्पाईवेयर की तरह से काम करता है।

लोग जब अपने ब्राउजर्स पर इन एक्सटेंशंस को इंस्टॉल करेंगे, तो वे छिपे हुए कोड को इंस्टॉल कर रहे होंगे, जिन्हें यूजर्स के फेसबुक वेबसाइट से जानकारियों को स्क्रैप करने के लिए डिजाइन किया गया है और साथ ही इनके द्वारा उन ब्राउजर्स से भी आंकड़े ले लिए जाएंगे, जो फेसबुक से संबंधित नहीं है और यह सब कुछ यूजर्स की जानकारी के बगैर होगा।

रोमेरो ने कहा कि इन जानकारियों में यूजर्स के नाम, उनकी आईडी, रिलेशनशिप स्टेटस, आयु सहित और भी कई जानकारियां होंगी।

रोमेरो आखिर में कहती हैं, “हम अभियुक्तों पर स्थायी निषेधाज्ञा जारी करने की मांग कर रहे हैं और चाह रहे हैं कि वे अपने पास से फेसबुक के सभी डेटा को डिलीट कर दें।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories