राष्ट्रीय65 फीसदी मतदान जम्मू-कश्मीर में पंच उपचुनाव के दूसरे चरण में

65 फीसदी मतदान जम्मू-कश्मीर में पंच उपचुनाव के दूसरे चरण में

[object Promise]

श्रीनगर । जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव आयुक्त के.के. शर्मा ने बताया कि पंच पद के उपचुनाव के दूसरे चरण में 65.54 प्रतिशत और सरपंच पद के उपचुनाव में 52.24 प्रतिशत मतदान हुआ। एसईसी ने बताया कि दूसरे चरण में कश्मीर संभाग से 317 और जम्मू संभाग से 26 सहित 343 निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित पंच की खाली सीटों के लिए उपचुनाव सुबह 7 बजे शुरू हुआ और 2 बजे खत्म हुआ। कुल 52,757 पात्र मतदाताओं में से 34,578 (जिनमें 17,987 पुरुष और 16,591 महिलाएं शामिल हैं) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जम्मू संभाग में 79.25 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि कश्मीर संभाग में 63.92 प्रतिशत मतदान हुआ।

सरपंच की खाली सीटों के लिए कश्मीर से 62 और जम्मू संभाग की 21 सीटों सहित 83 सीटों पर 52.25 फीसदी मतदान हुआ।

जम्मू संभाग में 71.19 प्रतिशत जबकि कश्मीर संभाग में 44.72 प्रतिशत मतदान हुआ।

जम्मू संभाग में जम्मू जिले में पंच व सरपंच उपचुनाव में क्रमश: 86.93 प्रतिशत और 79.21 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि कश्मीर संभाग में बांदीपोरा में पंच और सरपंच उपचुनाव में क्रमश: 78.15 प्रतिशत और 74.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

एसईसी ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में मतदान शांतिपूर्ण और सुचारु रहा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories