राष्ट्रीय‘लव जिहाद’ पर किस कीमत पर रोक लगाएगी कर्नाटक सरकार

‘लव जिहाद’ पर किस कीमत पर रोक लगाएगी कर्नाटक सरकार

[object Promise]

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने बुधवार को लव जिहाद पर रोक लगाने के साथ इसमें शामिल लोगों को जेल में बंद करने की धमकी दी। उन्‍होंने कहा, ‘राज्‍य सरकार किसी भी कीमत पर लव जिहाद पर रोक लगाएगी। इसमें शामिल लोगों को हम कैद की सजा देंगे। इन्‍हें सेंट्रल जेल में बंद किया जाएगा। इसका विरोध करने वाले सिद्दरमैया कौन होते हैं, क्‍या वे सरकार चला रहे हैं। यह भाजपा सरकार है जो सत्‍ता में है।

[object Promise]
कर्नाटक में लव जिहाद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस क्रम में आर अशोक ने सिद्दरमैया पर हमला किया और कहा है कि किसी भी कीमत पर राज्‍य सरकार इसे रोकेगी और इसके अपराधियों को सजा देगी।

दरअसल, मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने कहा था कि यदि ‘लव जिहाद’ और गोवध के खिलाफ राज्य सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में कानून लाने का प्रयास करती है तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी।  बता दें कि ‘लव जिहाद’ शब्‍द का इस्‍तेमाल मुसलमानों द्वारा प्रेम की आड़ में हिंदू लड़कियां को जबरन धर्मांतरण कराने के लिए कथित रूप से चलाये गये अभियान के लिए करते हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories