[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जनपद में यूरिया खाद की उपलब्धता/वितरण सम्बन्धी बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई आयोजित
राष्ट्रीय

जनपद में यूरिया खाद की उपलब्धता/वितरण सम्बन्धी बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई आयोजित

admin
Last updated: April 17, 2026 1:49 pm
admin
Share
SHARE

जनपद में यूरिया खाद की उपलब्धता/वितरण सम्बन्धी बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई आयोजित

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 27 अगस्त/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में जनपद के किसानों के लिये यूरिया खाद की उपलब्धता/वितरण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित उप निदेशक कृषि शैलेन्द्र कुमार शाही द्वारा यूरिया खाद की उपलब्धता/वितरण सम्बन्धित रिपोर्ट के आधार पर गहन समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी को समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि इफको से 3000 एम0टी0 यूरिया आने पर 120 समितियों में वितरण किया गया। इसी प्रकार जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 1500 एम0टी0 यूरिया प्राइवेट दुकानों को वितरित किया गया। उन्हांने निर्देशित किया कि ई-पास मशीन एवं आधार कार्ड के अनुसार एक एकड़ भूमि वाले कृषको को एक बोरी यूरिया निर्धारित मूल्य पर दी जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि अपरान्ह में जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक द्वारा 10-15 प्राइवेट दुकानों का आकस्मिक चेकिंग कर यह देखा जाये कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर किसानों को यूरिया खाद बेची तो नही जा रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को भी निर्देश दिया गया कि अपनी समितियों का निरीक्षण करा लें। इसकी रिपोर्ट उन्हें सम्बन्धित अधिकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता ए0पी0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने सिर में मारी गोली-मौत
Next Article फूलों से बनाया ग्रीनफ्लेदर और इकोफ्रेंडली थर्माकोल, INA ने दिया साढ़े दस करोड़ अनुदान

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?