[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने सिर में मारी गोली-मौत
राष्ट्रीय

लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने सिर में मारी गोली-मौत

admin
Last updated: April 17, 2026 1:49 pm
admin
Share
SHARE

लखीमपुर सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत बनवारीपुर चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  सरे राह हुई इस घटना से आसपास दहशत फैल गई।

लखीमपुर में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बेखौफ बदमाशों ने सिर में मारी गोली-मौत
लखीमपुर के सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत बनवारीपुर चौराहे का मामला।

राजा (25) पुत्र अनीस निवासी मुहल्ला हिदायतनगर गुरुवार दोपहर में अल्टो कार से महेवागंज की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में दो बाईकों पर सवार चार हमलावरों ने बनवारीपुर चौराहे पर राजा को रोक लिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें राजा के सिर और गर्दन पर गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद हमलवार वहां से भाग गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल राजा को आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमलावर कौन थे और गोली क्यों मारी गई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। अलबत्ता ये बात जरूर सामने आई है कि चार-पांच दिन पहले राजा का कुछ लोगों से मुहल्ले में ही विवाद हुआ था, जिसमें फायरिंग भी हुई थी। उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की थी। सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार होंगे। पुराने विवाद वाले पहलू पर भी जांच हो रही है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रिया समेत इन 16 किरदारों के इर्दगिर्द घूम रही CBI जांच, जानें- कौन हैं ये
Next Article जनपद में यूरिया खाद की उपलब्धता/वितरण सम्बन्धी बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई आयोजित

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?