राष्ट्रीयमऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल, आगमन की तैयारी में...

मऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल, आगमन की तैयारी में लगे प्रशासनिक अधिकारी

[object Promise]

मऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यहां पर वह अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को उनके लिए निर्धारित सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करेंगे तथा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले का हाल जानेंगे।

[object Promise]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जनपद में आएंगे। यहां पर वह अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को उनके लिए निर्धारित सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करेंगे तथा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले का हाल जानेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शनिवार की देर रात को निर्धारित होकर जिला मुख्यालय पहुंच गया। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे यहां पहुंचेंगे। उनका हेलीकाप्टर रिजर्व पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह कार द्वारा कलेक्ट्रेट मैदान पहुंचेंगे। सभास्थल पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनका आवंटन पत्र, आवास की चाबी आदि प्रदान करेंगे। इसके बाद अधिकारियों संघ बैठक कर जिले के विकास का हाल जानेंगे और अंत में आजमगढ़ और मऊ के पार्टी पदाधिकारियों के साथ 1:30 बजे से बैठक कर जनपद के हालात पर चर्चा करेंगे।

वहीं सोमवार को उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन की टीम रविवार की सुबह से ही पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क हो गई है। सभी अधूरी फाइलों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। रविवार को भी कलेक्ट्रेट और विकास में सारे कार्यालय खुले हुए हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपने अधूरे कार्य निपटा रहे हैं तो प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories