राष्ट्रीयमेरठ : मवाना में मामूली कहासुनी को लेकर युवक को गोली मारी,...

मेरठ : मवाना में मामूली कहासुनी को लेकर युवक को गोली मारी, गंभीर, एसपी भी पहुंचे

[object Promise]

मेरठ, मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव मटौरा में रविवार को मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। गर्दन और पीठ में गोली लगने से गंभीर हुए घायल युवक को मेरठ के जसवंत राय हास्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपित दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने बैठा लिया है। एसपी देहात केशव मिश्रा ने सीओ उदय प्रताप सिंह के साथ गांव पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और थाना प्रभारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।

[object Promise]
मेरठ के मवाना में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद एसपी देहात ने भी घटना की जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए।

गांव निवासी अमित पुत्र देवेंद्र व मोहित पुत्र नरेश गांव के ही शिवम पुत्र जितेंद्र व अर्पण पुत्र सतेंद्र से सुबह लगभग आठ बजे कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। शिवम पक्ष ने मोहित पर दो राउंड फायर कर दिए, गर्दन व पीठ में गोली लगने से मोहित गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया, लेकिन स्वजन घायल को जसवंतराय अस्पताल में ले गए।

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। आरोपित दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बाद में एसपी देहात केशव मिश्रा व सीओ उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेकर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories