राष्ट्रीयआगरा : गलन भरी सर्दी का दौर, बच्‍चों और बुजुर्गों का करें...

आगरा : गलन भरी सर्दी का दौर, बच्‍चों और बुजुर्गों का करें बचाव

[object Promise]

आगरा, सुबह बूंदाबांदी के बाद शनिवार को बादल छा गए हैं। गलन भरी सर्दी में लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी हुई है। शुक्रवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान दो डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

[object Promise]
आगरा में सुबह छह से सात बजे के बीच हुई बूंदाबांदी न्यूनतम तापमान में हुई बढोत्तरी। गलन भरी सर्दी चल रही सर्द हवा। दोपहर होने तक नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन। इधर प्रदूषण बढ़ने से सांस रोगियों को हो रही है परेशानी।

सुबह छह बजे कमला नगर, दयालबाग, विजय नगर कालोनी, बल्केश्वर, यमुना पार, सिकंदरा, एमजी रोड सहित अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सर्द हवा चलने लगी, गलन भरी सर्दी में लोग टहलने के लिए घर से बाहर नहीं निकले। 11 बजे के बाद बादल छा गए, बारिश का मौसम हो गया है। ठंडी हवा चल रही है। दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक डा रंजीत कुमार ने बताया कि पिछले दिनों दोपहर में धूप निकलने और अब तापमान में गिरावट आने से बारिश हुई है। अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहेगा, हल्की बूंदाबांदी होगी। इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे।

सर्दी से करें बचाव, वायरल संक्रमण का खतरा

इस मौसम में सर्दी से बचाव करें। बच्चे और बुजुर्गों को वायरल संक्रमण का खतरा है। एसएन मेडिकल कालेज के डा प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी जुकाम और बुखार आ सकता है। सर्दी से बचाव करें। ह्रदय और मधुमेह रोगियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, ब्लड प्रेशर बढने पर तुरंत डाक्टर से परामर्श लें।

प्रदूषण का स्तर बढने से अस्थमा रोगियों को समस्या

सर्दी में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ रहा है। इससे अस्थमा रोगियों को परेशानी होने लगी है। एसएन के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डा संतोष कुमार ने बताया कि अस्थमा रोगी धूप निकलने पर ही टहलने जाएं। प्रदूषण से बचाव करें, समस्या होने पर तुरंत डाक्टर से परामर्श ले लें।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories