[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आंध्र प्रदेश : हंगामा और नारेबाजी करने पर आंध्र विधानसभा से टीडीपी के 10 विधायक निलंबित
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश : हंगामा और नारेबाजी करने पर आंध्र विधानसभा से टीडीपी के 10 विधायक निलंबित

admin
Last updated: April 17, 2026 1:30 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

अमरावती, एएनआइ। आंध्र प्रदेश विधानसभा में नारेबाजी और हंगामा करने के बाद शुक्रवार को तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के दस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। 2018-19 के नरेगा बिलों को मंजूरी देने की मांग को लेकर विधायकों ने हंगामा किया। आंध्र प्रदेश विधानसभा सत्र की शुरुआत डेयरी क्षेत्र के विकास और अमूल के साथ साझेदारी पर चर्चा के साथ हुई। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने 2018-19 के लिए नरेगा बिलों को मंजूरी देने की मांग करते हुए नारे लगाए। स्पीकर ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

[object Promise]
आंध्र प्रदेश के विधानसभा में 2018-19 के नरेगा बिलों को मंजूरी देने को लेकर नारेबाजी और हंगामा करने के बाद शुक्रवार को तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के दस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। लगातार पांचवें दिन टीडीपी सांसद निलंबित हुए हैं।

सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी हंगामा जारी रहा। टीडीपी के सांसद स्पीकर के पोडियम के करीब आने की कोशिश की। कुर्सी पर खड़े हो गए और नारा लगाते रहे। इसके बाद सूचना और जनसंपर्क मंत्री पर्णी वेंकटरमैया ने टीडीपी विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव रखा। स्पीकर तमिनमनी सीताराम ने टीडीपी के 10 विधायकों को निलंबित कर दिया। इन विधायकों के नाम किंजरापू अटचंदू, वेलगापुड़ी रामकृष्ण बाबू, डोला बाला वीरंजनेय स्वामी, बेंडलम, अशोक, निम्मी रामानायडू, येलुरी सम्बासिवा राव, मंटेना रामाराजू, अंजनी सत्यप्रतापप्रदा , वी जोगेश्वर राव और गोरेंटला बुचिया चौधरी है। लगातार पांचवें दिन टीडीपी के सांसद निलंबित हुए हैं।

निलंबित विधायकों के साथ, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य विधायक सदन से बाहर चले गए। उसके बाद सदन की कार्यवाही चलती रही। इस बीच, टीडीपी एमएलसी ने अमरावती राजधानी मुद्दे पर चर्चा के लिए विधान परिषद में स्थगन प्रस्ताव दिया। परिषद के अध्यक्ष एमए शरीफ ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया। टीडीपी एमएलसी ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया। मंत्री बोटास सत्यनारायण ने पूछा कि विपक्षी दल ने अमरावती की बात को बीएसी में क्यों नहीं रखा। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष डरने वाला नहीं है, वह अमरावती मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन टीडीपी राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए नाटक कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) में तय किए गए सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लाल इमली : 28 माह से वेतन न मिलने और तबादला होने के कारण तबीयत बिगडऩे से सेफ्टी अफसर की मौत, कर्मियों ने लगाया जाम
Next Article लखनऊ : खरमास 16 से…बंद होंगे शादी-विवाह, शुभ मूहुर्त के ल‍िए अब करना होगा इंतजार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?