[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लाल इमली : 28 माह से वेतन न मिलने और तबादला होने के कारण तबीयत बिगडऩे से सेफ्टी अफसर की मौत, कर्मियों ने लगाया जाम
राष्ट्रीय

लाल इमली : 28 माह से वेतन न मिलने और तबादला होने के कारण तबीयत बिगडऩे से सेफ्टी अफसर की मौत, कर्मियों ने लगाया जाम

admin
Last updated: April 17, 2026 1:30 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कानपुर, काकादेव में रहने वाले लाल इमली के 48 वर्षीय सेफ्टी अफसर अनूप सिंह यादव का गुरुवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हेंं भी पिछले 28 माह से वेतन नहीं मिला था। स्वजन का आरोप है कि वेतन ना मिलने और 2 दिन पूर्व तबादला किए जाने से अनूप की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर उनके स्वजनों के साथ सैकड़ों कर्मचारियों ने लाल इमली चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को किनारे करवा कर कर्मचारियों को समझाने की कोशिश कर रही है।

[object Promise]
कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 15 दिन में दो अन्य कर्मचारियों की भी मौत हो चुकी है लेकिन मिल कर्मचारी हितों की ओर ध्यान नहीं दिया है। अनूप सिंह यादव के परिवार में उनके पिता अमर सिंह पत्नी नीलम बेटा अखंड प्रताप व बेटी अपूर्व सिंह है।

कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 15 दिन में दो अन्य कर्मचारियों की भी मौत हो चुकी है लेकिन मिल कर्मचारी हितों की ओर ध्यान नहीं दिया है। अनूप सिंह यादव के परिवार में उनके पिता अमर सिंह पत्नी नीलम बेटा अखंड प्रताप व बेटी अपूर्व सिंह है। वेतन ना मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। बेटे अखंड प्रताप ने बताया कि 2 दिन पहले पिताजी का लाल इमली में ही अन्य डिपार्टमेंट में तबादला कर दिया गया अतिरिक्त जिम्मेदारियां दे दी गई। पिताजी रोजाना काम पर जा रहे थे। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हेंं अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। इधर कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी राजू ठाकुर व अजय सिंह ने बताया कि प्रबंधन की तानाशाही के चलते अनूप सिंह की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

400 से ज्यादा कर्मचारी 28 माह से वेतन का इंतजार कर रहे

लाल इमली मिल के 400 से ज्यादा कर्मचारी 28 माह से वेतन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मिल प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मिल प्रबंधन के लोग वार्ता के लिए भी आगे नहीं आ रहे हैं। इसीलिए अनूप के शव को लाल इमली चौराहे पर लाकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। कर्नलगंज थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि लाल इमली मिल के एक कर्मचारी की मौत हुई है, जिसके विरोध में कर्मचारियों ने लाल इमली चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया है। उन्हेंं समझाने की कोशिश की जा रही है। साथी मिल प्रबंधन से भी वार्ता कराने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article VIDEO : MLC चुनाव में पुलिस से भिड़े BJP नेता! विधायकों के सामने SP CITY से की मारपीट
Next Article आंध्र प्रदेश : हंगामा और नारेबाजी करने पर आंध्र विधानसभा से टीडीपी के 10 विधायक निलंबित

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?