राष्ट्रीयसिद्दारमैया व शिवकुमार के अलावा आठ और मंत्री आज लेंगे शपथ

सिद्दारमैया व शिवकुमार के अलावा आठ और मंत्री आज लेंगे शपथ

कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के अलावा मनोनीत उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार व आठ अन्य मंत्री भी शनिवार को बेंगलुरु में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजधानी के कांटेरावा स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे होगा। एआईसीसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समारोह के लिए 19 समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्री भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।

सिद्दारमैया को लिखे पत्र में पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की सूची को मंजूरी दे दी है। इनमें ए.जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जरकिहोली, प्रियांक खड़गे, रामलीमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान के नाम शामिल हैं।

शुक्रवार को सिद्दारमैया और शिवकुमार कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्ति पर चर्चा करने और शनिवार के समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचे थे। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए वेणुगोपाल और कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ बैठकें कीं।

दोनों ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की। तीन दिनों तक लगातार बैठकों के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के नाम का रहस्य खत्म कर दिया था। 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी 66 और जेडी-एस 19 सीटों पर सिमट गई थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories