राष्ट्रीयकेजरीवाल सरकार की मनमानी के कारण केंद्र सरकार को लाना पड़ा अध्यादेश...

केजरीवाल सरकार की मनमानी के कारण केंद्र सरकार को लाना पड़ा अध्यादेश : भाजपा

 दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का स्वागत करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से केजरीवाल दिल्ली के प्रशासन को बदनाम कर मनमानी करने का प्रयास कर रहे थे, इसी वजह से केंद्र सरकार को यह अध्यादेश लाना पड़ा और भाजपा इसका स्वागत करती है। सचदेवा ने आगे कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, पूरे भारत का इस पर अधिकार है। पिछले काफी समय से दिल्ली की प्रशासकीय गरिमा को सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विश्व के हर देश के राजदूत रहते हैं, और यहां पर जो कुछ भी प्रशासकीय अनहोनी होती है उससे विश्व भर में भारत की छवि खराब होती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली के प्रशासन को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के भ्रष्टाचार ने भी दिल्ली को काफी शर्मसार किया है। अब पिछले एक सप्ताह से जिस तरह अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के प्रशासन को बदनाम कर मनमानी करने का प्रयास किया उसकी वजह से केंद्र सरकार जो अध्यादेश लाई है, भाजपा उसका स्वागत करती है।

सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ केजरीवाल की अलग से मुलाकात पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पांच मंत्रियों को एलजी से मिलने के लिए अलग से भेजा। बाद में स्वयं अलग से एलजी से मिलने गए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केजरीवाल सौदेबाजी करने के लिए एलजी से अलग से मिलने गए थे? केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल को पता है कि उनकी चोरी पकड़ी जा रही है, उन्हें अपना अंजाम भी पता है इसलिए वो इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories