राष्ट्रीयभारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

[object Promise]
[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुसाफिरखाना तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें उन्होंने किसानों की समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय ने कहा कि औघोगिक क्षेत्र जगदीशपुर में 739.4 एकड़ जमीन में मात्र 40 एकड़ में काम हो रहा है और 700 एकड़ परती जंगल के रूप में तब्दील हैं स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत भू. विस्थापित किसानों के बच्चों को नौकरी व भरण पोषण हेतु बार-बार पत्राचार व पंचयात के माध्यम से उच्चधिकारियों एवं माननीयों को अवगत कराया गया है,किंतु अभी तक उक्त भूमि से सम्बंधित किसान परिवारों के बच्चों के भरण पोषण के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया गया है।जिससे बुआ स्थापित किसान नंगे भूखे बदहाली की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं किसानों में दिन-ब-दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है किसानों के आक्रोश को देखते हुए तत्काल प्रभाव से किसान के परिवार को कम से कम एक व्यक्ति को 2 सप्ताह के अंदर नौकरी दिलाए जाने की मांग की है।वहीँ जिला मिडिया प्रभारी लवकुमार मिश्रा ने कहा कि अगर दो सप्ताह के अंदर अगर समाधान नही किया गया तो किसान संगठन 2 नवम्बर से पंचायत लगाने के लिए बाध्य होंगे पंचायत में भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो किसान संगठन पंचायत के माध्यम से धरना प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यदि पंचायत व धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति होगी थी उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव सतेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष शिवकुमार पांडेय अवधेश द्विवेदी सालिकराम लवकुमार विनीत कुमार संतोष कुमार राम किशोर मिश्रा शमीम बनो,गुड्डा ललिता देवी संगीत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories