राष्ट्रीयआज, पीएम मोदी खाद्य और कृषि संगठन की 75 वीं वर्षगांठ पर...

आज, पीएम मोदी खाद्य और कृषि संगठन की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगे

[object Promise]

नई दिल्ली। आज खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) की 75वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे 75रुपये का स्मृति सिक्का जारी करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी हाल ही में विकसित की गई 8 फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी शेयर की थी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि 16 अक्टूबर यानी आज सुबह 11 बजे, एफएओ (FAO) की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा और हाल ही में विकसित 8 फसलों की 17 बायोफोर्टिफाइड किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से 2 दिन पहले एक बयान जारी कर बताया गया था कि यह कार्यक्रम सरकार द्वारा कृषि और पोषण क्षेत्र को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता को समर्पित है। इसके साथ ही भूख,अल्पपोषण और कुपोषण को पूरी तरह से खत्म करने के सरकार के संकल्प को मजबूत करने में योगदान देता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories