[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुशीनगर में टर्मिनल बिल्डिंग का हुआ भूमि पूजन,इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्‍द उड़ान शुरू करने की तैयारी
राष्ट्रीय

कुशीनगर में टर्मिनल बिल्डिंग का हुआ भूमि पूजन,इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्‍द उड़ान शुरू करने की तैयारी

admin
Last updated: April 17, 2026 1:50 pm
admin
Share
SHARE

कुशीनगर में टर्मिनल बिल्डिंग का हुआ भूमि पूजन,इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्‍द उड़ान शुरू करने की तैयारी
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग निर्माण के लिए भूमि पूजन मंगलवार को हुआ। डीएम भूपेन्द्र एस चौधरी व एयरपोर्ट अथॉरिटी गोरखपुर के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने संयुक्त रूप से इसके लिए भूमि पूजन किया और फाउंडेशन की नींव रखी। सौ दिन में यह बनकर तैयार हो जाएगा। मुंबई की एक कंपनी जर्मन फैब्रिक मटेरियल से इसका निर्माण कर रही है। एयरपोर्ट के नोडल अफसर एके द्विवेदी ने फवड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
भूमि पूजन के बाद श्री द्विवेदी ने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग 48 सौ वर्ग मीटर एरिया में बनायी जाएगी। परिसर में मौजूद पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग को डोमेस्टिक उड़ान के लिए प्रयोग किया जाएगा। नयी टर्मिनल बिल्डिंग इंटरनेशनल उड़ान के प्रयोग की जाएगी। इस पर 26 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसमें 11 करोड़ रुपये बिल्डिंग निर्माण पर शेष रकम साज सज्जा व सुविधाएं मुहैया कराने पर खवर्च होनी है। कार्यदाई संस्था ने इसी के साथ निर्माण प्रारंभ कर दिया।
बिल्डिंग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के लोगों ने बताया कि यहां केवल फाउंडेशन का निर्माण किया जाना है। जर्मन फ्रेब्रिक मटेरियल से बिल्डिंग के अलग-अलग पार्ट्स मुंबई में तैयार करने का काम भी शुरू हो चुका है। फाउंडेशन तैयार होने के बाद वह पार्ट्स यहां पहुंचा दिए जाएंगे। अत्याधुनिक तकनीक से बन रही इस बिल्डिंग के पार्ट्स को फाउंडेशन पर फिट कर दिया जाएगा। संस्था ने दावा किया वह सौ दिन के भीतर निर्माण पूरा कर लेगी।
करीब छह सौ एकड़ में फैले निर्माणाधीन अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट में तीन किमी लंबा और अस्सी मीटर चौड़ा रनवे, 21 किमी लंबी बाउंड्रीवाल, एटीसी बिल्डिंग, फायर बिल्डिंग, पावरहाउस बिल्डिंग के अलावे पुलिस बूथ का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा बिजली की वायरिंग का भी काम लगभग पूरा हो चुका है। टर्मिनल बिल्डिंग बचा था। 48 सौ स्क्वायर मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। जिसमे 12 सौ स्क्वायर मीटर का केनोपी होगा। यह बिल्डिंग सिंगल फ्लोर की होगी और इसकी लाइफ 35 वर्ष की होगी। अगस्त के प्रथम सप्ताह में ही इसका टेंडर फाइनल हुआ था। 30 नवंबर से इंटरनेशनल उड़ान की तैयारी है। भूमि पूजन के दौरान कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा, एयरपोर्ट के एजीएम, परिसर में अन्य निर्माण करा रही राइट्स व स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बहुत काम का है कोविड वेस्ट, पास नहीं फटकने देगा कोरोना संक्रमित
Next Article कारोबारियों को आयकर विभाग देने जा रहा बड़ी राहत, 31 अगस्त तक मौका

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?