राष्ट्रीयबड़ा फैसला: घर-घर राशन पहुंचाने वाली योजना को दिल्ली कैबिनेट की...

बड़ा फैसला: घर-घर राशन पहुंचाने वाली योजना को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी…

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अब जरूरतमंदों के घर राशन की डिलीवरी करवाएगी। केजरीवाल सरकार ने यह निर्णय लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत लोगों को राशन की दुकानों पर नहीं जाना होगा, बल्कि राशन कार्ड धारक को उसका तय राशन घर पर ही पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली कैबिनेट ने इस निर्णय को मंजूरी दे दी है। अगले छह-सात महीनों में राशन की होम डिलीवरी प्रारंभ कर दी जाएगी। इस योजना को दिल्ली सरकार ने ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ का नाम दिया है।

घर-घर राशन की होम डिलीवरी करने की इस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड उपभोक्ताओं को गेहूं के बदले आटा उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूरे देश में हर राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर गरीबों को राशन बांटती है, लेकिन इसमें लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार दुकान खुलती नहीं। लंबी-लंबी लाइने लगती है। कई जगह पूरा राशन नहीं तोला जाता, कई जगह ज्यादा पैसे लिए जाते हैं। दिल्ली सरकार ने राशन की इस व्यवस्था में काफी सुधार किया है। दिल्ली सरकार ने अब जो फैसला लिया है उसे एक क्रांतिकारी कदम कहा जा सकता है।

दिल्ली सरकार अब सीधे एफसीआई के गोदाम से गेहूं लेकर उसे पिसवाएगी और फिर आटा, चीनी, चावल के पैकेट सभी लाभार्थियों के घर तक पहुंचाए जाएंगे। हालांकि यदि कोई व्यक्ति राशन की होम डिलीवरी नहीं लेना चाहता तो उसके पास पहले की ही तरह राशन की दुकान पर जाकर राशन लेने का विकल्प उपलब्ध होगा।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, राशन की होम डिलीवरी के लिए अभी से अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग टेंडर दिए जाएंगे। राशन की होम डिलीवरी शुरू होने में 6 से 7 महीने का समय लग सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा, जिस दिन से दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी योजना शुरू होगी उसी दिन से दिल्ली में केंद्र सरकार की ‘वन नेशन वन राशन’ कार्ड योजना भी लागू कर दी जाएगी।

[object Promise]

[object Promise]

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories