राष्ट्रीयकुशीनगर में कोरोना के चपेट आए वरिष्ठ अधिवक्ता व स्वास्थ्यकर्मी,कुल संक्रमितों की...

कुशीनगर में कोरोना के चपेट आए वरिष्ठ अधिवक्ता व स्वास्थ्यकर्मी,कुल संक्रमितों की पहुंची 418

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले में मंगलवार की सुबह 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें से पडरौना व कप्तानगंज क्षेत्र के सात-सात मरीज शामिल हैं। शेष मरीज खड्डा,नेबुआ नौरंगिया, सेवरही आदि क्षेत्रों के हैं। पडरौना व कप्तानगंज क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। प्रशासन ने इन दोनों कस्बों को 14 दिन के लिए लॉकडाउन कर रखा है। संक्रमित मरीजों को लक्ष्मीपुर के एलवन अटैच्ड अस्पताल भेजा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक,पडरौना नगर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोग हैं, जिनमें से एक जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। अधिवक्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना से पूरे मुहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है।
इसके अलावा कोटवा सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित है जिसके चलते अस्पताल को सैनेटाइज कराकर तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कप्तानगंज क्षेत्र के सुकरौली गांव में एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी। अब इस गांव में छह लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमितों को लक्ष्मीपुर के एलवन अटैच्ड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। लोगों को सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories