[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : सरहद पर मां भारती की रक्षा के लिए तैनात सैनिकों का योगदान अनमोल है। शहीदों की शहादत के चलते ही देश के नागरिक अमन चैन से जिदगी जी रहे हैं। शहीदों के स्वजनों को अपनापन महसूस कराकर उनका पूरा सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।
ये बात कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पडरौना ब्लाक क्षेत्र के कटकुइयां गांव के अधिकारी टोला निवासी सेना के जवान शहीद आशुतोष कुमार मार्ग के नाम बने पिच सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि सेना के जवान राष्ट्र की असली धरोहर है। इनके बलिदान के चलते ही आज भी देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। केंद्र सरकार सैनिकों के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
कैबिनेट मंत्री श्री मौर्य ने शहीद आशुतोष कुमार के स्वजनों के साथ पुष्प अर्पण किया। इस अवसर पर पडरौना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ बहुगुणा,कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रतिनिधि श्री राम प्रसाद, अभय प्रताप नारायण सिंह,शिवम पांडेय,नीरज तिवारी,श्रम एवं मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश उर्फ चिंटू शुक्ल, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, रितिक सिंह गौतम,
बेचू खान,रामबालक दास त्यागी,सतीश कुशवाहा,जनार्दन कुशवाहा,बब्लु कुशवाहा, भुवनेश्वर मौर्य,छोटू भारती,इकराम अली, नरेंद्र भारती,मारकंडे मिश्रा,राधा कृष्ण गौतम,प्रधान भेखा प्रसाद,प्रधान सुशील श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद रहे ।