राष्ट्रीयजिम्मेदार कार्यवाही के नाम पर मात्र खानापूर्ति

जिम्मेदार कार्यवाही के नाम पर मात्र खानापूर्ति

[object Promise]

जहां एक ओर पूरे देश मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ होने के साथ ही लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की कवायद शुरू हो गई है वहीं दूसरी ओर डग्गामार वाहन यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए लोगो की जिंदगी को खतरे में डालते हुए मौत के आगोश में ले जा रहे हैं। वहीं जिम्मेदार कार्यवाही के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर रहे है… जिसके चलते इन डग्गामार वाहनों के मालिक बेखौफ होकर बिना मानक को पूरा करे इन वाहनों का संचालन कर रहे है और लोगो के मौत का कारण बन रहे है… ऐसा ही एक दर्दनाक नजारा जनपद कानपुर देहात में देखने को मिला जहां एक बिना मानक की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई हादसे में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई और डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव के पास रूरा-झींझक नहर मार्ग पर आज उस समय भीषण दर्दनाक हादसा घटित हुआ जब एक तेज रफ्तार डग्गामार बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी हादसा उस समय घटित हुआ जब बस झींझक से सवारियों को लेकर रूरा जा रही थी बस में करीब 3 दर्जन से भी अधिक लोग सवार थे। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए और कई लोग बस में फस गए जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला जिसके बाद घायलों को उपचार के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां औरैया के देवराय की रहनी वाली असिमा की उपचार के दौरान मौत हो गई…असिमा अपनी पुत्री अलसिफ़ा के साथ देवराय से रूरा थाना क्षेत्र के सराय गढेवा अपने मायके जा रही थी।

बस हादसे की सूचना नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और रोते बिलखते परिजनों को ढाढस बंधाने लगे वहीं झींझक से रूरा थाना इलाके के सराय गढ़ेवा जा रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि म्रतक महिला के साथ उसकी बेटी भी थी। इस घटना को लेकर संतोष त्रिपाठी ने गहरा दुख जताया उन्होंने शासन और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि झींझक और रूरा मार्ग पर प्राइवेट जर्जर बसें जोकि मौत बनकर दौड़ रहीं हैं इन पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाए वहीं उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए कहा कि झींझक रूरा मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं जिसके बाद उनको इन हादसों का शिकार होना पड़ता है.

हादसे से कोहराम मच गया…… हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और रेस्क्यू ऑपरेशन के जायजा लिया साथ ही घायलों की स्थिति का भी जायजा लिया। वहीं जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने हादसे में घायल लोगो को उचित उपचार दिलाने की बात के साथ ही हादसे की जांच के आदेश दे दिए है….

वहीं परिवाहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने और कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है। बहराल यह कोई झींझक रुरा मार्ग की पहली घटना नहीं है इससे पहले भी सवारियों से भरी बस पलट चुकी है बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते डग्गामार बस संचालक अपनी जेबें भरने के चलते लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले के जिला अधिकारी ने कार्रवाई करने के आदेश तो दे दिए हैं लेकिन अब देखना होगा कि कार्रवाई क्या सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर होती है या फिर इन घटनाओं पर लगाम लगेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories