राष्ट्रीयकैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM चन्नी को लेकर किए गंभीर खुलासे, कहा- ‘...

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM चन्नी को लेकर किए गंभीर खुलासे, कहा- ‘ महिला IAS को रात के 1-2 बजे फोन करके परेशान करता था चन्नी’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के वर्तमान सीएम चन्नी को लेकर गंभीर खुलासे किए हैं। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए अपने साक्षात्कार में बताया की सीएम चन्नी पर एक महिला अधिकारी को परेशान करने के आरोप थे, जिसे लेकर महिला ने उनसे शिकायत भी की थी। जब इस संबंध में चन्नी से सवाल-जवाब हुआ तो उन्हें महिला अधिकारी से माफी माँगनी पड़ी थी।

इंडिया टुडे को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में , “एक बार जब मैं रात में घर आया तो दो आईएएस पति-पत्नी मेरे घर में बैठे थे। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें बात करनी है। मैंने कहा-बताएँ। वो बोले कि ये जो चन्नी है न, जब मैं रोपड़ में एसडीएम थी, मुझे ये तंग करता था। रात के एक-दो बजे फोन करता था। मैंने कहा कि ये तो बहुत बुरी चीज है।

मैंने अगले दिन चन्नी को बुलाया और पूछा कि तू ये बात करता है क्या ऑफिसर्स के साथ। पहले मुकरा। फिर बोला मेरे से गलती हो गई। मैंने कहा- जा उनसे माफी माँग कर आ। अगर वो दोनों माफी देते हैं तो ठीक वरना मुझे एक्शन लेना होगा। तो ये गया और उन्होंने माफी दे दी। लेकिन ये सवाल कि ये मीटू का हिस्सा था या नहीं। ये तो साफ ही है अधिकारियों ने जब बोला है तो।”

 कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते हैं कि अगर इस मामले में महिला अधिकारी चन्नी को माफी नहीं देती तो फिर वो एक्शन लेते। मालूम हो कि इस इंटरव्यू में चन्नी के ऊपर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बालू खनन के आरोप भी मढ़े थे और कहा था कि जो जाँच हो रही है, उसे छोड़ भी दें, तो उनकी रिपोर्ट बताती है कि बालू खनन में चन्नी का नाम भी होना चाहिए।

सीएम चन्नी के अलावा पंजाब के पूर्व सीएम ने बीते रविवार को कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा है। उन्होंने सिद्धू को लेकर कहा कि उनके पास कोई दिमाग नहीं है। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने 5 साल पहले इस अक्षम व्यक्ति को पार्टी में शामिल नहीं करने के लिए कॉन्ग्रेस अध्यक्ष को सलाह दी थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories