राष्ट्रीयअमेजन पर तिरंगा छपे जूते और कपड़े बेचने पर आक्रोशित नरोत्तम मिश्रा,CEO...

अमेजन पर तिरंगा छपे जूते और कपड़े बेचने पर आक्रोशित नरोत्तम मिश्रा,CEO जेफ बेजोस पर FIR, MP के गृह मंत्री ने कहा – बर्दाश्त नहीं करेंगे

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने तिरंगे पर छपे जूते और कपड़े बेचने को लेकर ऑनलाइन शॉ‍पिंग प्‍लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) पर एफआईआर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री ने मंगलवार (25 जनवरी 2022) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पर अपने उत्पाद की बिक्री के लिए राष्ट्रध्वज के इस्तेमाल का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बहुत ही पीड़ादायक है कि जूते की बिक्री के लिए तिरंगे का इस्तेमाल किया गया है।

राष्ट्रीयता, राष्ट्र की भावना और राष्ट्र के अपमान का कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने DGP को ध्वज संहिता के उल्लंघन पर अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस और संस्था पर मध्य प्रदेश में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।”

हालाँकि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब अमेजन ने इस तरह की हरकत की हो। वर्ष 2019 में भी अमेजन पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाली टॉयलेट सीट कवर और डोरमैट्स (दरवाजे पर बिछाए जाने वाले मैट) बेचने का आरोप लगा था। ई-कॉमर्स वेबसाइट लोगों के विरोध के बाद भी हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले टॉयलेट कवर और पायदान बेचना बंद नहीं किया था।

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2017 में अमेजन की कनाडा वाली वेबसाइट पर भारतीय तिरंगे के चित्र वाले डोरमैट बेचने का आरोप लगा था। तब भारत सरकार ने अमेरिकी और कैनेडियन एंबेसी के सामने ये मुद्दा उठाया था। नवंबर 2020 में ऑनलाइन गांजा बेचे जाने को लेकर अमेजन के डायरेक्टर्स के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories