राष्ट्रीयराजस्थान में मुख्यमंत्री के ओएसडी से एसएचओ आत्महत्या मामले में पूछताछ

राजस्थान में मुख्यमंत्री के ओएसडी से एसएचओ आत्महत्या मामले में पूछताछ

[object Promise]

नई दल्ली/जयपुर । राजस्थान के पुलिस अधिकारी आत्महत्या मामले में कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से पूछताछ के एक दिन बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी देवलाल सैनी से पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, “दिल्ली से सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने चुरू जिले के राजगढ़ पुलिस के एसएचओ विष्णु दत्त विश्नोई की आत्महत्या मामले में जयपुर में सैनी से पूछताछ की।”

चुरू जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा पूनिया से सोमवार को चार घंटे पूछताछ की गई। सूत्रों ने कहा कि उनसे दोबारा पूछताछ किए जाने की उम्मीद है।

साल 2010 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा, वह तीन बार की ओलंपियन रही हैं और उन्हें पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है, जब अशोक गहलोत सरकार पार्टी नेता सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों के विद्रोह का सामना कर रहे हैं।

विश्नोई 23 मई को अपने सरकारी आवास में पंखे से लटकते पाए गए थे। राजस्थान सरकार के आग्रह पर सीबीआई ने 26 जून को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। राज्य ने 6 जून को मामले में सीबीआई जांच का फैसला किया था।

चुरू पुलिस अधीक्षक को लिखे गए सुसाइड नोट में एसएचओ ने लिखा था कि वह अपने आसपास पैदा किए जा रहे दबाव को झेलने में सक्षम नहीं हैं। वहीं एसएचओ और उसके एक्टिविस्ट दोस्त के बीच वाट्सएप चैट भी वायरल हो गया था, जिसमें पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि ‘उसे स्थानीय स्तर पर गंदी राजनीति में फंसाया जा रहा है।’

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories