राष्ट्रीयराजीव गांधी हत्याकांड की दोषी 29 साल से जेल बंद नलिनी ने...

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी 29 साल से जेल बंद नलिनी ने कैदी से झगड़े के बाद किया आत्महत्या का प्रयास

[object Promise]

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने पिछली रात जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक नलिनी ने अपनी साड़ी से आत्महत्या करने की कोशिश की। नलिनी इस समय तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में उम्र कैद की सजा काट रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन ने जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके वकील पुगालेंथी (Pugalenthi) ने इस बारे में जानकारी दी। नलिनी पिछले 29 साल से जेल में बंद है। उसे वेल्लोर की महिला कैदखाने में रखा गया है।

इंडिया टुडे के अनुसार, नलिनी के वकील ने उनसे बातचीत की। पुगालेंथी ने उन्हें बताया कि नलिनी ने ऐसा प्रयास पहली बार किया है। उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि कहा जा रहा है कि नलिनी और एक अन्य कैदी में आपसी झड़प हो गई थी। इसके बाद दूसरी कैदी ने इस बात को जेलर तक पहुँचा दिया। जिसके कारण नलिनी ने आत्महत्या की धमकी दी और फिर प्रयास भी किया। 

पुगालेंथी ने बातचीत के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया था। इसलिए उन्हें इस घटना के पीछे का असल कारण जानना है। नलिनी के वकील ने उसके पति मुरुगन का जिक्र भी किया।

मुरुगन भी राजीव गाँधी की हत्या के दोष में जेल में बंद है। लेकिन उसने कॉल के माध्यम से अपने वकील से अपील की है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए। वकील की मानें तो अब इस मामले में कानूनी रूप से आग्रह जल्द किया जाएगा।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार भी, नलिनी के वकील ने यही कहा है कि ऐसा नामुमकिन है कि वो आत्महत्या करने की धमकी देगी। वो 29 साल से जेल में है। आज तक उसने ऐसा कुछ नहीं किया। ये बात भी अभी तक स्पष्ट नहीं है कि जेलर शिकायत के बाद रात के 8:30 बजे पूछताछ करने क्यों गए थे।

उल्लेखनीय है कि नलिनी और उसके पति मुरुगन समेत कुल 7 लोगों को TADA अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद मौत की सजाई सुनाई थी। मगर, बाद में इस सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया था। नलिनी के अलावा इन 7 लोगों में उसका पति मुरुगन, एजी पेरारीवालां, संथन, जयकुमार, रविचंद्रन और रॉबर्ट प्यास का नाम शामिल था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories