डेस्क। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो पंजाब में कांग्रेस की हार की सबसे बड़ी वजह पार्टी की आंतरिक कलह बनी। इसी कड़ी में सूत्रों की माने तो राहुल गांधी की उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस के चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं की बंद कमरे में हुई बैठक में तीखी नोकझोंक हुई।
खबरों के अनुसार राहुल गांधी के साथ हरियाणा कांग्रेस की यह बैठक आगमी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के पार्टी को और भी मजबूत बनाने की चर्चा पर केंद्रित थी।
बता दें यह बैठक हरियाणा कांग्रेस कमेटी में नेतृत्व को लेकर जारी गुटबाजी के बीच हो रही है। हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और शैलजा के संबंध ठीक नहीं हैं। आंतरिक कलह, गुटबाजी, जाति और आलाकमान के राजनीतिक संवेदनशील मुद्दों को गलत तरीके से संभालने के कारण कांग्रेस ने पंजाब में करारी हार का सामना किया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके समर्थकों ने जहां अपनी मांगों को फिर से जोर देना शुरू कर दिया है तो वहीं पार्टी के कई नेता इसका विरोध भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में पार्टी कई अलग मत आधारित इकाईयों में बटती नज़र आ रही है।

