राष्ट्रीयये क्या बोल गईं शिवसेना सांसद, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम रोकने के...

ये क्या बोल गईं शिवसेना सांसद, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम रोकने के लिए चुनाव आयोग तारीख घोषित करो

डेस्क। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर चुनाव आयोग एकजुट होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर तंज कसा है। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए उन्होंने चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की है। 

उन्होंने इलेक्शन कमीश ने आगामी चुनावों की तारीख घोषित करने की अपील करते हुए ट्विटर पर लिखा चुनाव आयोग से अनुरोध है कि कृपया आगामी राज्य चुनावों के लिए तुरंत कार्यक्रम की घोषणा करें, यह स्वचालित रूप से ईंधन की कीमतों को नियंत्रण मुक्त करने से विनियमन मोड में ले जाएगा और भारतीयों को बढ़ती कीमतों से राहत देगा। चुनाव = कोई ईंधन मूल्य वृद्धि नहीं

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में शनिवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इससे पहले सिलिंडर के दामों में भी इजाफा हुआ था। तभी से विपक्ष बार-बार भाजपा को कड़घरे में ले रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 97.81 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 98.61 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं। साथ ही डीजल की कीमत 89.07 रुपये प्रति लीटर से 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories