राष्ट्रीयअपनी सर्विस रिवॉल्वर से कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

[object Promise]

मुरादाबाद । मुरादाबाद के पुलिस लाइन में एक हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और मौत को गले लगा लिया। 42 साल के मजहर हुसैन ने 10 दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन की थी। गुरुवार को उन्होंने खुदकुशी कर ली।

घटना के समय मौजूद एक अन्य हेड कांस्टेबल पीतांबर सिंह ने कहा, मैं ड्यूटी से लौटा ही था और अपने दोपहर के भोजन के बाद बैरक में लेट गया। मजहर भी कुछ ही मीटर की दूरी पर अपने बिस्तर पर लेटा हुआ था। अचानक मुझे एक बंदूक की आवाज सुनाई दी। शुरू में मुझे लगा कि यह कांच के टूटने की आवाज थी, लेकिन जब मैंने करीब से देखा तो पता चला कि हुसैन खून से लथपथ हैं।

आईजी (मुरादाबाद रेंज) रमित शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार आनंद सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। ये सभी पुलिस लाइंस में एक बैठक में मौजूद थे।

आईजी रमित शर्मा ने कहा, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिवार को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उस समय मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं जिन्होंने मौत से पहले हुसैन से बात की थी।

हुसैन बरेली के रहने वाले थे, जबकि उनका परिवार पीलीभीत में रहता था। हुसैन पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories