राष्ट्रीयकिसान बिल के विरोध में देश व्यापी चक्का जाम का हुआ आह्वान...

किसान बिल के विरोध में देश व्यापी चक्का जाम का हुआ आह्वान , प्रशाशन मुस्तैद

[object Promise]

ग़ाज़ियाबाद । हाल में ही सरकार द्वारा नया कृषि बिल पास किया गया है जिसका विरोध तमाम किसान अपने अपने तरीके से कर रहे हैं वहीं पूरे देश में आज किसानों ने चक्का जाम का आह्वान किया है। ऐसे में गाजियाबाद में भी भारतीय किसान यूनियन ने मोदीनगर एवं गाजियाबाद की हापुड़ चुंगी चौराहे पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। हालांकि शासन और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है ।इसके चलते हापुड चुंगी पर भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ साथ आर.आर. एफ एवं पीएसी बल भी तैनात किया गया है। इतना ही नहीं गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने इलाकों को सेक्टर्स में बांट दिया है। मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है ।यहां किसानों का आंदोलन शुरू होगा अब देखना यह होगा की किसानों को जिला प्रशासन किस तरह समझा पाता है वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां भी किसानों के मुद्दों पर अपनी रोटियां सेकने को तैयार है।

इस मामले में खुद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जो हाल में ही बिल पास हुआ है। उसके विरोध में देशभर में किसानों ने चक्का जाम करने की बात कही है और गाजियाबाद में भी यहां पर चक्का जाम किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस के अलावा आर ए एफ और पीएसी के जवान भी यहां तैनात किए गए हैं ।कोशिश यही है कि शांति पूर्वक किसानों का यह आंदोलन हो।

वहीं दूसरी तरफ एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे ।उन्होंने बताया कि देश भर में किसानों के द्वारा चक्का जाम करने की बात की गई है। गाजियाबाद में भी पहले ही प्रशासन को सूचना मिल चुकी है जिसे बहाना रखते हुए सुपर स्कीम लागू की गई है। कई जगह मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और प्रयास है। कि किसानों का ज्ञापन लेकर शासन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories