राष्ट्रीयसरकार के किसान,नौजवान,छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ पडरौना में सपा का हल्ला...

सरकार के किसान,नौजवान,छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ पडरौना में सपा का हल्ला बोल

[object Promise]
कुशीनगर। सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पडरौना तहसील मुख्यालय पहुँचे। लेकिन पहले से कोतवाल के अगुवाई में मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें तहसील गेट पर ही रोक लिया। फिर वार्ता के बाद कुछ वरिष्ठ नेता अंदर गये और राज्यपाल के नाम सम्बोधित पत्रक उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों,कोरोना संकट,किसान,नौजवान, बुनकर विरोधी नीतियों, प्रदेश में हो रही हत्या,पुलिस उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न आदि के खिलाफ एमएलसी राम अवध यादव के अगुवाई में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जैसे ही पडरौना शहर से तहसील की ओर बाइक लेकर बढ़े,पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद सपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पुलिस के बीच बहस शुरू हो गयी। फिर पुलिस ने उन्हें शांति से तहसील तक जाने दिया। उधर सपाइयों का हुजूम जैसे ही तहसील गेट के पास पहुँचा पुलिस ने गेट बंद कर सभी को बाहर रोक लिया।

फिर अधिकारियों से वार्तालाप के बाद वरिष्ठ सपा नेता विक्रमा यादव, हैदर अली राईनी, कौशल कुमार शुक्ला, कैसर जमाल टीटू, बजरंगी यादव आदि को अंदर जाने दिया गया। जो सपा द्वारा तैयार राज्यपाल के नाम सम्बोधित पत्रक को पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के मौजूदगी में उपजिलाधिकारी रामकेश यादव को सौंप राज्यपाल उत्तर प्रदेश को भेजने का आग्रह किया गया। उधर जब प्रशासन ने सपाइयों को तहसील गेट पर रोका तो सपाई तेज स्वर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगें।

पत्रक में गन्ना किसानों के बकाये को ब्याज सहित भुगतान,फर्जी पुलिस इनकाउंटर,बिजली दरों में बृद्धि,लॉक डाउन के दौरान का छात्रों का शुल्क माफ करने, अपराध की रोकथाम, वर्ग ख व ग में कर्मचारियों के संविदा भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने,बदले के भावना से सपा नेताओं के उत्पीड़न को तत्काल रोकने,बेरोजगार युवकों को भत्ता देने,सहित क्षेत्र के प्रमुख सड़क,नाला, नदी पर पुल बनावने के साथ ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति करने जैसी मांग प्रमुख रहा। इस दौरान प्रमुख रूप से कृष्ण मोहन जायसवाल, राम लखन यादव आदि लोग प्रमुख रहें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories