राष्ट्रीयदेश में कोरोना ने मचाया कोहराम, 224 दिनों का तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे...

देश में कोरोना ने मचाया कोहराम, 224 दिनों का तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 1,59,632 नए मरीज

दिल्ली । देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 59 हजार 632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिनों में सबसे ज्यादा है। जबकि ओमीक्रोन के 552 नए केस सामने आए हैं। एक दिन में 327 लोगों ने कोरोना की वजह से जान भी गंवाई है।

24 घंटे में 1 लाख 59 हजार 632 नए मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर रविवार को अपडेटेड डेटा जारी किया है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सबसे ज्यादा है। देश में ऐक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5 लाख 90 हजार 611 हो गई है, जो करीब 197 दिन में सर्वाधिक है। देश में पिछले 24 घंटे में 327 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 790 हो गई है।

ओमीक्रोन वैरिएंट ने भी बढ़ाई परेशानी
भारत में कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट के 552 नए मामले आए हैं। इसके 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3 हजार 623 हो गई है। सरकारी आंकड़ों में बताया गया है कि ओमीक्रोन के 3,623 मामलों में से 1,409 लोग या तो देश से बाहर चले गए हैं या स्वस्थ हो गए। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सर्वाधिक 1,009 मामले सामने आए। इसके बाद दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373, केरल में 333 और गुजरात में 204 मामले सामने आए।

देश में कोरोना के 5,90,611 ऐक्टिव केस
देश में इससे पहले पिछले साल 29 मई को संक्रमण के 1,65,553 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.66 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर गिरकर 96.98 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,18,442 मामलों की वृद्धि हुई है।

डराने के लिए पुराने आंकड़े ही काफी
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार, पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories