राष्ट्रीयUP के स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी 16 जनवरी तक रहेंगे बंद

UP के स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी 16 जनवरी तक रहेंगे बंद

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में सभी विश्वविद्यालय तथा कॉलेज को कोरोना के चलते बंद करने का निर्णय लिया गया है. प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर बताया है कि अगले 7 दिनों तक प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय तथा कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी. हालांकि, 10 जनवरी से ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बंद न हो. वहीं, सरकार द्वारा जारी नियमों में ये भी बताया गया है कि सभी शिक्षण संस्थान तय समय के मुताबिक परीक्षा आयोजित कर सकते हैं.

वही 8 जनवरी, 2022 की शाम को सरकार ने 16 जनवरी तक सभी यूनिवर्सिटी, डिग्री कॉलेज तथा उच्च शिक्षा संस्थान बंद कर दिए हैं. अब इन संस्थानों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा. यह आदेश सरकारी तथा प्राइवेट निजी यूनिवर्सिटी तथा उनसे संबद्ध कॉलेजों पर लागू होगा. इससे पूर्व कक्षा 10वीं तथा 12वीं तक के विद्यालय 16 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं. इनकी ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है. हालांकि 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थी केवल कोरोना टीकाकरण के लिए विद्यालय जा सकेंगे. 

वही उच्च शिक्षा सचिव शमीम अहमद खान ने 8 जनवरी, 2022 की शाम एक आदेश जारी करते हुए खबर दी कि यूपी उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रदेश, प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, उनसे संबद्ध कॉलेजों तथा अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों को एहतियात के तौर पर 10 से 16 जनवरी 2022 तक ऑफलाइन तौर पर बंद रहेंगे. वहीं, 10 जनवरी से ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories