राष्ट्रीयCoronavirus Third Wave : रोजाना 30 लाख केस! Third Wave पर डरा...

Coronavirus Third Wave : रोजाना 30 लाख केस! Third Wave पर डरा रही ये भविष्यवाणी

नई दिल्ली। भारत में  तीसरी लहर के 1 से 15 फरवरी के बीच चरम पर पहुंचने की संभावना है। बता दें कि आरओ वैल्यू अगर एक से नीचे चली जाती है तो संक्रमित लोग ज्यादा को संक्रमित नहीं कर पाते और इस तरह मामले कम होने लगते हैं। आईआईटी मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रफेसर डॉ. जयंत झा ने कहा कि आरओ तीन चीजों पर निर्भर करता है – प्रसार की आशंका, संपर्क दर और संभावित समय अंतराल जिसमें संक्रमण हो सकता है।

अब क्वॉरंटीन उपायों या पाबंदियां बढ़ाए जाने के साथ हो सकता है कि संपर्क में आने की दर कम हो जाए और उस मामले में आरओ कम हो सकता है। इस समय हर एक संक्रमित शख्स चार अन्य लोगों को संक्रमित कर रहा है। फैलाव की इस दर को आरओ वैल्यू कहा जाता है जो इस हफ्ते 4 दर्ज की गई है। यह इस बात का संकेत देता है कि संक्रमण के प्रसार की दर बहुत ज्यादा है। ये बातें आईआईटी मद्रास के विश्लेषण में सामने आई है।

हमारे शुरुआती विश्लेषण के आधार पर हम यह संख्या बता सकते हैं लेकिन यह संख्या बदल सकती है जो इस पर निर्भर करता है कि लोगों के एकत्रित होने व अन्य चीजों के संबंध में कितनी निर्णायक कार्रवाई की जाती है। झा ने कहा कि उनके आकलन के अनुसार कोरोना वायरस की मौजूदा लहर 1 से 15 फरवरी के बीच चरम पर पहुंच सकती है और इसके पहले की लहरों की तुलना में तेज रहने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यह लहर पहले की लहरों से अलग होगी।

टीकाकरण एक कारक है लेकिन इस बार सामाजिक दूरी जैसे उपाय कम देखे गए हैं। उन्होंने कहा, लेकिन यहां फायदा यह है कि इस बार करीब 50 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो गया है।भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान रोज 30 लाख केस तक आ सकते हैं। यह डराने वाला अनुमान है अमेरिकी फर्म नोमुरा का।

इस फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म ने शुक्रवार को एक नोट में भारत में ओमिक्रॉन के चलते तीसरी लहर से जुड़े अनुमान जारी किए। इसके अनुसार, अगर भारत में ओमिक्रॉन अमेरिका की तरह फैलता है तो पीक के दौरान रोज 30 लाख केस सामने आ सकते हैं। अपनी चेतावनी में फर्म ने कहा कि ओमिक्रॉन की वजह से भारत की स्‍वास्‍थ्‍य व्यवस्‍था चरमरा सकती है। वहीं अगर भारत में ओमिक्रॉन संक्रमण दक्षिण अफ्रीका के रास्‍ते पर चला तो रोज 7,40,000 मामले आने का अनुमान लगाया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories