राष्ट्रीयCorona in India देश के 23 राज्‍यों के 78 जिलों में 14...

Corona in India देश के 23 राज्‍यों के 78 जिलों में 14 दिन से कोई नया केस नहीं, आंकड़ा 21000 पार

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Corona Virus) ने अपने खौफ से पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. अमेरिका, इटली और ब्रिटेन जैसे देश भी इस महामारी के सामने घुटने टेकते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं भारत अभी भी कोविड -19 (COVID-19) महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Lov Aggrawal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1409 नए मामले आए हैं. इसके साथ ही अब देश में कुल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हजार के पार जा पहुंची है।

गुरुवार को उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 21 हजार 393 तक जा पहुंची है। उन्होंने आगे बताया कि इस महामारी ने अब तक देश के 681 लोगों को अपना शिकार बनाया है. जबकि 4 हजार 248 लोगों ने कोविड -19 महामारी को शिकस्त देते हुए अपने घरों को वापसी की है. बीते 28 दिनों में करीब 12 जिले ऐसे रहे हैं जहां कोरोना का कोई फ्रेश केस सामने नहीं आया है।इसके अलावा बीते 14 दिनों में 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 78 जिले ऐसे रहे हैं जहां कोरोना का कोई फ्रेश केस सामने नहीं आया है।

वहीं पर्यावरण मंत्रालय के सचिव सीके मिश्रा ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए अब हमें नई रणनीति पर विचार करना होगा. क्योंकि मौजूदा समय कोविड-19 लगातार हमारे सामने एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. इस समय हमारा मूल मंत्र है कि जिंदगी कैसे बचाएं. हमने पिछले महीने की 23 तारीख को कोरोना वायरस संक्रमण के 14915 टेस्ट किए थे और 22 अप्रैल तक 4 लाख से ज्यादा टेस्ट कर चुके हैं, लेकिन अभी ये काफी नहीं है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए हम लगातार टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ टेस्टिंग ही एक अहम हथियार है। हम आज भी एक महीने के पहले की स्थिति में हैं और हालात बिगड़े नहीं हैं. अभी तक बाकी देशों की तुलना में हम बेहतर कर रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान गृहमंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था की गतिविधियों को बनाए रखने के लिए कृषि कार्यों को अनुमति दे दी गई है। इसके अलावा प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज की दुकानों को भी एमएचए ने छूट दी है। वहीं शहरों में दूध और ब्रेड की फैक्ट्रियों को भी छूट दी गई है. दाल और आटा चक्कियों के अलावा किताब-कॉपी और इलेक्ट्रिक उपकरणों की दुकानों को भी छूट दी गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories