राष्ट्रीयISI की बड़ी साजिश का खुलासा : ISI फेक ट्विटर अकाउंट जरिये...

ISI की बड़ी साजिश का खुलासा : ISI फेक ट्विटर अकाउंट जरिये Gulf में India के प्रति फैला रहा नफरत

[object Promise]

नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) और सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये गल्फ (Gulf) देशों में भारत (India) के प्रति नफरत फैलाई जा रही है। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान (Pakistan) से ऑपरेट हो रहे फेक अकाउंट्स के डोसियर तैयार किये हैं । गल्फ देशों के रॉयल फैमिली और जाने माने लोगों के नाम पर ISI ने कई फेक अकाउंट बनाए हैं। इसके जरिये भारत के खिलाफ कई आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किये जा रहे हैं।

ISI इसके साथ ही फेक ट्विटर अकाउंट पर उन भारतीय लोगों के पुराने पोस्ट को भी शेयर कर रही है जिससे बाहर के देशों में रह रहे भारतीय को बदनाम किया जा सके। ISI के सोशल मीडिया पर बनाए गए फेक अकाउंट की लोकेशन गल्फ देशों में दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत ये है कि ये सभी पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट हैं।

पाकिस्तान की एजेंसियां गल्फ देशों में ये अफवाह फैला रही है कि भारत में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं। पाक की इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब ओमान की Princess Mona bint Fahd के नाम पर एक फेक अकाउंट के जरिये भारत के खिलाफ एक पोस्ट को शेयर किया गया। इसे पाकिस्तान आर्मी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये ट्रेंड करने की कोशिश की गई।

भारतीय एजेंसियों ने हजारों की संख्या में ऐसे फेक ट्विटर अकाउंट की पहचान की है जो पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं । लेकिन उसकी पहचान छुपा कर उसकी लोकेशन गल्फ देशों में बताई जा रही है. इसके जरिये भारत के खिलाफ पोस्ट शेयर किये जा रहे हैं, जिससे गल्फ देशों और भारत के संबंध खराब हो सके।

दिल्ली में दंगो के दौरान और उसके बाद भी देश में रह रहे मुसलमानों को भारत के खिलाफ भड़काने के लिए ऐसे ही ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पर फेक वीडियो और पोस्ट शेयर कर उसे ट्रेंड कराये गए थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories