राष्ट्रीयसरकारी कर्मचारियों की कटेगी अगले 5 महीनों तक सैलरी, केरल सीएम का...

सरकारी कर्मचारियों की कटेगी अगले 5 महीनों तक सैलरी, केरल सीएम का ऐलान

[object Promise]

कोच्ची। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए केरल के सीएम पिनराई विजयन ने सूबे के कर्मचारियों की एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं. बुधवार को एक ब्रीफिंग के दौरान पिनरई विजयन ने कहा कि सरकार, राज्य के कर्मचारियों की आगामी पांच महीने तक प्रतिमाह छह दिन की सैलरी काटेगी।

उन्होंने कहा कि यह कटौती पब्लिक सेक्टर यूनिट, सरकारी सहायता प्राप्त और अर्ध-सरकारी संस्थानों पर भी लागू होगी. मंत्री, विधायक और विभिन्न बोर्ड के सदस्य अगले वर्ष के लिए अपने मासिक वेतन का 30 फीसद हिस्सा देंगे। कोरोना जैसी महामारी की वजह से आई इकॉनमी में गिरावट के अध्ययन के लिए सरकार एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन करेगी, जो कि आर्थिक मंदी से बाहर आने के लिए अपनी राय देगी।

सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि महामारी ने ग्लोबल इकॉनमी पर काफी गहरा प्रभाव डाला है। इसका कहर तब बढ़ा जब देश की इकॉनोमिक ग्रॉथ 9 फीसद से 5 फीसद तक धीमी हो गई। कोरोनावायरस के कारण दुनिया के सबसे अमीर देशों की इकॉनमी में भी गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि 2018 और 2019 में आई बाढ़ के बाद अब केरल कोरोना महामारी के कारण आर्थिक समस्या से जूझ रहा है. माना जा रहा है कि प्रदेश के ग्रॉथ रेट में 7.5 फीसद गिरावट आ सकती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories