राष्ट्रीयCORONAVIRUS : ‘टी काउंटी’ रिजॉर्ट बंद केरल का, यहीं ठहरा था ब्रिटेन...

CORONAVIRUS : ‘टी काउंटी’ रिजॉर्ट बंद केरल का, यहीं ठहरा था ब्रिटेन का संक्रमित पर्यटक

CORONAVIRUS : ‘टी काउंटी’ रिजॉर्ट बंद केरल का, यहीं ठहरा था ब्रिटेन का संक्रमित पर्यटक

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार स्थित सरकारी रिजॉर्ट ‘टी काउंटी’ को बंद कर दिया गया है। दरअसल यहां ठहरे ब्रिटेन के एक पर्यटक के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद जिला अधिकारियों ने यह कदम उठाया। इस माह की शुरुआत में 19 लोगों का समूह इटली से यहां आया था और 7 मार्च से यहां रह रहा था। इसके साथ ही इस नए मामले के साथ राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20 पहुंच गई है।

इस जिले से आने वाले राज्य विद्युत मंत्री एम.एम. मणि ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

इससे पहले रविवार को विदेशी पर्यटकों के एक समूह को कोच्चि हवाईअड्डे पर दुबई जाने से रोका गया था, क्योंकि इनमें से एक ब्रिटिश नागरिक के कोरोनावायरस से संक्रमित होने का पता चला था।

इस वजह से विमान को रनवे पर ही रोक कर रखा गया और सभी अन्य यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के बाद ही इसे अपराह्न् 12.50 मिनट पर दुबई जाने दिया गया। हालांकि 19 सदस्यीय विदेशी समूह को यहीं रोक लिया गया।

राज्य स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलेजा ने कहा, “ब्रिटिश नागरिक के जांच नतीजे पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जब स्वास्थ्य अधिकारी ब्रिटिश नागरिक को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचे, वह वहां से नदारद था। बाद में उन्हें कोच्चि हवाईअड्डे पर देखा गया।”

ब्रिटिश नागरिक और उसकी पत्नी को कोच्चि में सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि समूह के अन्य सदस्यों को विभिन्न जगहों पर आइसोलेशन में रखा गया है।

अधिकारी ब्रिटिश नागरिक द्वारा पब्लिक हेल्थ एक्ट का उल्लंघन करने के मामले के तहत कानूनी कार्रवाई के विकल्प को भी तलाश रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories