राष्ट्रीयMP का सियासी ड्रामा : CM कमलनाथ ने गृह मंत्री शाह को...

MP का सियासी ड्रामा : CM कमलनाथ ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र 22 MLA को मुक्त कराने के लिए

MP का सियासी ड्रामा : CM कमलनाथ ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र 22 MLA को मुक्त कराने के लिए

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बेंगलुरू में बंधक बनाए गए 22 विधायकों को मुक्त कराने का अनुरोध किया है। साथ ही विधायकों को समुचित सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह को शनिवार की शाम पत्र लिखा है।

इसमें तीन मार्च से अब तक के सियासी घटनाक्रम का ब्यौरा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि पहले कांग्रेस के तीन, बसपा व निर्दलीय विधायक को गुरुग्राम ले जाया गया। इन विधायकों को भाजपा नेता ले गए थे। उसके बाद 19 विधायकों को तीन चार्टर्ड विमान से बेंगलुरू ले जाया गया। विमानों की व्यवस्था भाजपा द्वारा की गई थी।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि विधायकों को बेंगलुरू में बंदी बनाया गया है। एक विधायक के पिता, बेटे से मिलने बेंगलुरू गए तो उन्हें अनुमति नहीं दी गई। वहीं दो मंत्री जो उनके साथ थे, उनसे अभद्रता कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं, इन विधायकों के इस्तीफे भाजपा नेता के माध्यम से भेजे गए।

केंद्रीय गृहमंत्री को लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया है कि राज्यपाल ने उनसे कहा है कि जो विधायक विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होंगे, उनकी सुरक्षा का भार सीआरपीएफ को सौंपा जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते आम नागरिक के साथ विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरा उत्तरदायित्व है।

22 विधायकों को बेंगलुरू से रिहा करा दिया जाता है तो राज्य सरकार की ओर से उच्चतम सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शाह से अनुरोध किया है कि वे अपनी शक्तियों का प्रयोग करें, ताकि कांग्रेस के 22 विधायक जो बंदी बनाए गए हैं, वे सुरक्षित वापस पहुंच सकें और वे विधानसभा के सत्र में बिना भय और लालच के हिस्सा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories