राष्ट्रीयचक्रवात निवार तमिलनाडु पुडुचेरी के तटीय इलाकों से 25 नवंबर की शाम...

चक्रवात निवार तमिलनाडु पुडुचेरी के तटीय इलाकों से 25 नवंबर की शाम को गुजरेगा

[object Promise]

चेन्नई, तमिलनाडु की तरफ तेजी से बढ़ रहे भीषण चक्रवात निवार के 25 नवंबर की शाम को तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। फिलहाल चेन्नई के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। पुडुचेरी में भी तेज हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। तूफान के खतरे को देखते हुए पूरे पुडुचेरी में आज रात 9 बजे से 26 नवंबर की सुबह 6 बजे तक एहतियातन धारा-144 लगाने की घोषणा की गई है। इस दौरान केवल दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। केवल दूध, पेट्रोल स्टेशन और फार्मेसियों को संचालित करने की अनुमति रहेगी। तमिलनाडु के कुड्डालोर के आपदा निगरानी जोनल अधिकारी ने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को चक्रवात आश्रयों में स्थानांतरित करने के लिए कहा। प्रत्येक ब्लॉक / पंचायत में, जोनल टीमों को तैनात किया गया है जो सड़कों की सफाई, बिजली के खंभे आदि स्थापित कर सकते हैं।

[object Promise]
चक्रवाती तूफान निवार तेजी से तमिलनाडु की तरफ बढ़ रहा है। 25 नवंबर को इसके तट से टकराने की संभावना जताई जा रही है। आंध्र प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया है।

 

वहीं, आंध्र प्रदेश में भी प्रमुख विभागों को तटीय एवं रायलसीमा क्षेत्रों के अधिकांश जिलों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया है। चक्रवात निवार की स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से बात की है। पीएम ने केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। राज्य सरकार ने सात जिलों में अंतर जिला बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कुछ जिलों में ट्रेनें भी आंशिक या पूरी तरह रद कर दी गई हैं। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एनडीआरएफ की कुल 30 टीमों को तैनात किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में दक्षिण पश्चिम तथा दक्षिण पूर्व में बना निम्न दाब सोमवार को 11.30 बजे पुडुचेरी से 520 किलोमीटर पूर्व- दक्षिणपूर्व तथा चेन्नई से 560 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित था और यह 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके और तीव्र होकर चक्रवात में बदलने की पूरी संभावना है। यह तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से 25 नवंबर को दोपहर करईकाल तथा मामल्लापुरम के बीच 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से टकरा सकता है और इसकी गति बढ़कर 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

चक्रवात के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में 24 से 26 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। इस कारण नागपट्टनम जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है तथा मछुआरों को 26 नवंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने एक समीक्षा बैठक कर अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों तथा अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पुडुकोटई, कुड्डालोर, नागपट्टनम, तंजावुर, विल्लुपुरम व चेंगलपट्टु जिलों खासतौर पर तैयार रहने को कहा गया है।

निपटने की तैयारियां पूरी, एनडीआरएफ तैनात

खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की छह टीमें कुड्डुलोर में तथा दो टीमें चेन्नई में जरूरी उपकरणों के साथ तैनात की जा रही हैं। राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार तथा बिजली मंत्री थंगमणि ने आशंकित आपदा से निपटने की तैयारियों पर संतोष जताया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सभी इंतजाम कर लिए गए हैं तथा राहत शिविरों में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है। इस बीच, एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने नई दिल्ली में बताया कि चक्रवात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यो के लिए 30 टीमें तैयार की गई हैं। इनमें से 12 टीमों की पूर्व तैनाती कर दी गई है तथा 18 टीमों को तैयार (स्टैंडबाय) रखा गया है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories