राष्ट्रीयTransgender पीली साड़ियां पहनकर शहर की सड़कों पर उतरीं , वाहन सवारों...

Transgender पीली साड़ियां पहनकर शहर की सड़कों पर उतरीं , वाहन सवारों को सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया पाठ

[object Promise]

लखनऊ। पीली साडिय़ों में किन्नरों के समूह ने यात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाते हुए सदस्यों ने अगले चौराहे हजरतगंज, पॉलीटेक्निक, लोहिया चौराहा और 1090 चौराहे पर वाहन सवारों का सड़क सुरक्षा की जानकारी देतीं नजर आईं। कार्यक्रम का आयोजन परिवहन विभाग की ओर से एक निजी संस्था द्वारा कराया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी रामफेर द्विवेदी, विदिशा सिंह, एआरटीओ सतेंद्र यादव समेत परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

पीली साडिय़ों में शहर की सड़कों पर उतरीं किन्नरों के समूह ने जब ग्रीन सिग्नल पर यातायात को तालियां बजाकर रोका तो लोग कुछ देर के लिए वाहन सवार चौंक उठे। गाडिय़ों के आगे पहुंची किन्नरों ने कहा… ए बाबू पायलट बन रहे हो तो पायलट सी सेफ्टी का भी ख्याल रखो। लगाओ सीट बेल्ट, पहनो हेल्मेट और रोड सेफ्टी की दुआएं ले लो।

मंगलवार को सात किन्नरों का समूह रोड सेफ्टी के नियमों का अनुपालन कराता दिखा। इसकी शुरुआत बंगला बाजार से हुई जब चल रहे एक वाहन सवार को बिना सीट बेल्ट लगा तालियां बजाकर दल ने रोका। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यातायात का संचालन किन्नरों ने किया।

कृषिका की अगुवाई में सबा, प्रिया, बेबो, डिंपी, कजरी, रौशन ने वाहन स्वामी को सुरक्षा संबंधी नियमों का पाठ पढ़ाया। करीब एक मिनट के प्ले में दल के सदस्यों ने बाइक सवारों को जहां हेलमेट न पहनने पर सचेत किया। इसके बाद अवध चौराहे की ओर का रुख किया। इसके बाद राशिका भूटानी के नेतृत्व में टीम बस स्टेशन पहुंची। यहां चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी आगाह किया। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए किन्नरों ने कहा मास्क लगाओं संक्रमण से करो बचाओ।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories