राष्ट्रीयदेश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स ट्रामा में बड़ी लापरवाही, कोरोना से...

देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स ट्रामा में बड़ी लापरवाही, कोरोना से हुई मौत के बाद बदली डेड बॉडी

[object Promise]

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स ट्रामा में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एम्स ट्रामा सेंटर मैं कोरोना संक्रमित 2 महिलाओं की मौत के बाद उनके डेड बॉडी लापरवाही से अलग-अलग परिवारों को दे दी गई। एक मृतक महिला मुस्लिम समुदाय की थी उसके शव को हिंदू समुदाय के परिजन को दे दिया गया. जो हिंदू परिवार हैं।उनको मुस्लिम महिला का शव दे दिया गया और उन्होंने शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।

इतने बड़े हॉस्पिटल की इतनी बड़ी लापरवाही की शिकायत मुस्लिम मृतक महिला के परिवार की तरफ से दिल्ली पुलिस को दी गई है। वही ऐम्स प्रशासन इस गलती को मानते हुए अपने सिस्टम को सुधारने की बात कर रहा है। एम्स प्रशासन के लोगों से बात की तो इन्होंने इस पर सफाई देना शुरू कर दिया और इसे महज एक सिस्टम की गलती मानकर इसे सुधारने की बात की है।

यह तस्वीर है अंजुमन की, यह महिला बरेली की रहने वाली है। 4 जुलाई को इसे एम्स ट्रामा सेंटर में एडमिट करने आए थे। टेस्टिंग के बाद यहां पता लगा कि यह महिला कोरोना संक्रमीत है। जिसके बाद इलाज के दौरान 6 जुलाई को रात 11:00 बजे इसकी मौत हो गई।अस्पताल प्रशासन की तरफ से परिजन को इस बात की सूचना देर रात 2:00 दी गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार दिल्ली के एक कब्रिस्तान में शव को दफनाने की आज तैयारी कर रहे थे। एम्स ट्रामा सेंटर से जब डेड बॉडी वहां पहुंची और परिजनों ने जब चेहरा देखा तो वे सन्न रह गए। क्योंकी उनकी डेड बॉडी को बदल कर दूसरे महिला की डेड बॉडी दे दी गई थी।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच में यह पता लगा कि मुस्लिम परिवार की मृतक महिला अंजुम के शव को किसी हिंदू परिवार को लापरवाही के चलते दे दिया गया। हिंदू परिवार उस शव को बिना देखे अंतिम संस्कार कर दिया।

इस मुस्लिम परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जिस महिला की मौत हुई है। 6 महीने पहले इनके पति का भी इंतकाल हो गया था।तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अस्पताल के इस लापरवाही के बाद इन मासूम बच्चों को अपनी मम्मी का आखरी वक्त पर चेहरा भी देखने को नसीब नहीं हुआ।पीड़ित परिवार इसके लिए इन मासूम के आंखों में जो गम के आंसू है इसके लिए एम्स प्रशासन को जिम्मेदार बता रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories