राष्ट्रीयखुलेगी शूटिंग रेंज निशानेबाजों के लिए, ध्यान में रखनी होंगी खिलाड़ियों को...

खुलेगी शूटिंग रेंज निशानेबाजों के लिए, ध्यान में रखनी होंगी खिलाड़ियों को ये बातें

[object Promise]

नई दिल्ली। अगले साल आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक और अन्य टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एक बड़ा फैसला किया है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलंपिक की तैयारी के लिए बुधवार से डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज खोलने का फैसला किया है, जिससे कि शूटर अपनी प्रैक्टिस कर पाएं। शूटिंग से जुड़े खिलाड़ी लॉकडाउन के कारण अपनी प्रैक्टिस सही से नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में साई को ये फैसला लेना पड़ा है।

हालांकि, पहले फेज में यह सिर्फ उन खिलाड़ियों के लिए शूट रेंज खोली जा रही है जिनकी टोक्यो ओलंपिक में खेलने की संभावना है और जो कोर भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा उनके लिए शूटिंग रेज खुली रहेगी, जो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर चुके हैं। बता दें कि शूटिंग में भारतीय एथलीटों ने काफी अच्छा प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में किया और कई कोटा भी ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण ने शूटिंग रेंज खोलने के फैसले को लेकर कहा है, “केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा बनाई गई मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी का सख्ती से पालन किया जाएगा, ताकि एक सुरक्षित माहौल देश के निशानेबाजों को दिया जा सके। साथ ही शारीरिक दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को भी लागू किया जाएगा। ऐसा करने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकेगा।”

वहीं, डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर भीड़ से बचने के लिए निशानेबाजों को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी, क्योंकि रेंज के लिए सिंगल प्वाइंट एंट्री सिस्टम रखा गया है। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी भारतीय खेल प्राधिकरण ने की है। SAI ने जानकारी दी है कि हर रोज खिलाड़ियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, जबकि निशानेबाजों को आरोग्य सेतु एप अपने फोन में डाउनलोड करना होगा, जिसकी जांच एंट्री पर की जाएगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories