राष्ट्रीयआगरा : नहर में मिली युवक की लाश, हत्‍या कर शव...

आगरा : नहर में मिली युवक की लाश, हत्‍या कर शव फेंके जाने की आशंका

[object Promise]

आगरा, सिकंदरा की खड़वाई नहर में रविवार सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्ष के युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी हत्या करके लाश को यहां फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के शरीर पर जाहिरा तौर पर चोट का कोई निशान नहीं है। युवक हुलिए से सामान्य परिवार का प्रतीत होता है ।

[object Promise]
सिकंदरा के खड़वाई नहर की घटना मरने वाले की नहीं हो सकी है पहचान युवक के शरीर पर नहीं हैं कोई घाव कहीं और हत्या कर शव फेंकने की आशंका सनसनी फैलने पर जुटे ग्रामीणों ने वायरल किए शव के फाेटाे।

घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। सिकंदरा क्षेत्र में खड़वाई नहर में ग्रामीणों ने लगभग 25 वर्ष के युवक की लाश पड़ी देखी। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवक के आसपास के किसी गांव का होने की आशंका पर ग्रामीणों ने उसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। कई गांवों के लोग मृतक की पहचान करने के लिए मौके पर पहुंच गए। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने युवक की हत्या करके उसकी लाश यहां लाकर फेंकने की आशंका जताई। युवक नीली जींस और इसी रंग की शर्ट पहने है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। इससे ग्रामीणों को आशंका है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। लाश को किसी वाहन से यहां लाकर फेंका गया होगा।

नहर में पहले भी मिले हैं शव

खड़वाई नहर में पहले भी कई शव मिल चुके हैं। इनमें से कुछ की आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि कुछ की शिनाख्त कराने में पुलिस सफल रही थी।

 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories