राष्ट्रीयलखनऊ : हनी ट्रैप का ‘डर्टी गेम’, कुछ इस तरह अपने जाल...

लखनऊ : हनी ट्रैप का ‘डर्टी गेम’, कुछ इस तरह अपने जाल में फंसा रही ग‍िरोह की मह‍िलाएं

[object Promise]

लखनऊ, राजधानी में एक नया गिरोह सक्रिय हुआ है जो लोगों को अपने जाल में फंसा कर ब्लैकमेल कर रहा है। इस गिरोह में बड़ी संख्या में महिलाएं हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने झांसे में लेकर दोस्ती कर रही हैं। इसके बाद मिलने के लिए अपने अड्डे पर बुलाती हैं, जहां उनके अन्य साथी लोगों से मोटी रकम वसूलते हैं। एक मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को इस गिरोह की जानकारी हुई है।

[object Promise]
बातचीत के दौरान महिला आपको अकेले में मिलने के लिए बुला रही है तो सावधान हो जाइए। ऑनलाइन एप के जरिए गिरोह लोगों को फंसा रहा है हाल में ही एक डॉक्टर को अगवा कर मारपीट करने और फिरौती मांगने के मामले में ऐसे गिरोह की भूमिका सामने आई है।

अगर आप भी किसी अनजान महिला से फोन पर बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान महिला आपको अकेले में मिलने के लिए बुला रही है तो सावधान हो जाइए। ऑनलाइन एप के जरिए गिरोह लोगों को फंसा रहा है हाल में ही एक डॉक्टर को अगवा कर मारपीट करने और फिरौती मांगने के मामले में भी इसी तरह के गिरोह की भूमिका सामने आई है। इस गिरोह के झांसे में फंसे लोग डर के कारण पुलिस से शिकायत भी नहीं करते हैं।

दुष्कर्म के मामले में फंसाने की देते हैं धमकी

गिरोह में शामिल महिलाएं युवकों को अपने अड्डे पर बुलाती हैं इसके बाद उनसे मोटी रकम की मांग करते हैं मना करने पर वह लोगों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हैं इस दौरान गिरोह में शामिल बदमाश लोगों के एटीएम कार्ड छीन लेते हैं और उसका पिन पूछ कर रुपये निकाल लेते हैं। अगर कोई व्यक्ति एटीएम कार्ड का पिन बताने से इंकार करता है तो बदमाश उस पर हमला बोल देते हैं।

एटीएम कार्ड का पिन नहीं बताने पर की थी पिटाई

केजीएमयू के चिकित्सक को अगवा कर फिरौती मांगने के मामले में भी बदमाश पीड़ित से एटीएम कार्ड का पिन पूछ रहे थे। चिकित्सक को एक एटीएम कार्ड का पिन याद नहीं आ रहा था। इसी बात पर बदमाशों ने चिकित्सक की जमकर पिटाई कर दी थी। इस पूरे प्रकरण को भी हनीट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के पीछे कुछ महिलाओं की भूमिका भी सामने आई है, जिसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories