राष्ट्रीयलखनऊ : ठप हुआ एसबीआइ का योनो एप, ट्रांजेक्शन फंसे; बैंक के...

लखनऊ : ठप हुआ एसबीआइ का योनो एप, ट्रांजेक्शन फंसे; बैंक के लाखों ग्राहक परेशान

[object Promise]

लखनऊ, भारतीय स्टेट बैंक के ‘योनो’ एप (मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग फैसिलिटी) से जुड़े लाखो ग्राहकों से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है । बैंक ग्राहकों और योनो एप का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की मानें तो बीते 15 दिनों से योनो एप काम नहीं कर रहा है, इसके चलते ट्रांजैक्शन भी नहीं हो पा रहा है। लोगों के बीच पैसों के लेनदेन की प्रक्रिया ठप हो गई है, हजारों छात्र-छात्राओं की फीस संबंधी भी समस्या सामने आ गई है। बेहद गंभीर बात है कि इस पूरे प्रकरण पर भारतीय स्टेट बैंक गंभीरता से लेता नज़र नहीं आ रहा है।

[object Promise]
बैंक ग्राहकों और योनो एप का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की मानें तो बीते 15 दिनों से योनो एप काम नहीं कर रहा है इसके चलते ट्रांजैक्शन भी नहीं हो पा रहा है। लोगों के बीच पैसों के लेनदेन की प्रक्रिया ठप हो गई है।

दरअसल, प्रदेश भर में एसबीआई के करीब सवा चार करोड़ ग्राहक है। नोटबंदी के बाद से और कोरोना काल के दौरान बैंक की ओर से ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल किए जाने पर जोर दिया जा रहा था। इसके लिए बैंक द्वारा ‘योनो एप’ को बेहद आसान, सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली बताते हुए बैंक की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे। मगर बीते कुछ दिनों से योनो एप को लेकर आ रही समस्याओं ने बैंक ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है।

इनकी पीड़ा

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि ‘योनो एप’ पूरी तरह ठप है। इन दिनों कॉलेजों में डायरेक्ट एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत जिन बच्चों ने ऑनलाइन फीस जमा की है, वह फीस बीते कई दिनों से शो नहीं कर रही है। ऐसे करीब 10 हज़ार बच्चों का मामला है, जिनकी फीस (पेमेंट) कंफर्म नहीं हो पाई है। यह अब तक का बहुत बड़ा मामला है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्टाफ परेशान है। एसबीआई के ग्राहक पी कुमार, राधाकमल, सुनील कुमार, आयुष शुक्ला, आरती सिंह समेत तमाम बैंक ग्राहकों ने भी योनो एप और इन दिनों ट्रांजेक्शन संबंधी समस्या का सामना करने की पीड़ा जाहिर की है।बैंक से जुड़े जानकारों की मानें लाखों की संख्या में ग्राहक प्रभावित हैं।

कहते हैं जिम्मेदार

‘ग्लोबल लेवल पर हम पूरे मामले को देख रहे हैं। हमारी तो पूरी बैंकिंग ही योनो एप पर निर्भर है। कॉर्पोरेट सेंटर की पूरी टीम इस पूरे मामले पर काम कर रही है। जल्द ही हम इसे सही कर लेंगे।’   – अंकुश गुप्ता, एजीएम, पीआर एसबीआई 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories